---Advertisement---

Animal Viral Video: असंभव! इंसानी बच्चे को आसमान से उठाने आया विशाल बाज, वीडियो का अंत गले से नहीं उतरेगा

Animal Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाज इंसानी बच्चे को उठाने की कोशिश कर रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2024 2:11 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: बाज अपनी तेज निगाह और मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। इन्हें जब भी मौका मिलता है। ये अपने शिकार को ले उड़ते हैं। ये अपने वजन से भी बड़ी चीजों को देखते ही देखते उठा ले जाते हैं। बाज की पकड़ से उसका शिकार चाहकर भी नहीं बच सकता है। लेकिन इंटरनेट पर एक ऐसा हैरत में डाल देने वाला Animal Viral Video छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद लोगों के अंदर सवाल उठने लगे हैं कि, बाज ऐसा भी कर सकता है। दरअसल, एक बाज ने खुद से भी बड़े इंसानी बच्चे को उठाने की कोशिश की है। इसके अंत में फिर जो भी हुआ, उसे देखकर हर कोई हैरान है।

बच्चे को उठाने की बाज ने की असंभव कोशिश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म aamir_shahabuddin786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो 4 दिन पहले पोस्ट किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है,बाज बच्चे को लेकर उड़ने ही वाला था कि अचानक…फरिश्ता बनकर आया एक इंसान?? इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से एक बाज इंसानी बच्चे को उठाने के लिए आसमान की तरफ से आ रहा है।

जमीन पर खड़ा बच्चा काफी बड़ा लग रहा है। बाज जैसे ही इस बच्चे पर हमला करने वाला होता है, वैसे ही वहां पर मौजूद एक शख्स आकर इस बच्चे को बचा लेता है और ये हैरतअंगेज घटना कैमरे में कैद हो जाती है। क्योंकि बाज काफी बड़े बच्चे को उठाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि, ये ऐसा कैसे कर सकता है।

Animal Viral Video देख लोग दे रहे प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर अब तक 18 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं इस हैरत में डाल देने वाली वीडियो को देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि, अच्छा ये शख्स आ गया और इस बच्चे को बचा लिया। वहीं, कमेंट करते हुए लोग बाज को लेकर सवाल कर रहे है कि, ये असंभव है बाज इतना बड़ा बच्चा नहीं उठा सकता है। इंटरनेट यूजर्स के मन में कई सारे सवाल है। इसके साथ ही कुछ लोग इस वीडियो को एडिट बता रहे हैं। इस वीडियो के पीछे की सच्चाई अब जो भी हो लेकिन इस बाज की हरकत किसी के गले से नहीं उतर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026