---Advertisement---

Animal Viral Video: उफ्फ! बीच सड़क पर दो सांडों की लड़ाई में फंस गए बुजुर्ग; फिर जो हुआ देख कांप जाएगी रूह

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो कंटेंट ट्रेंड करते हैं जिन्हें देख हंसी भी आती है और व्यक्ति सोचने पर भी मजबूर हो जाता है। तमाम वीडियो कंटेंट फनी अंदाज में लोगों का मनोरंजन करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे कंटेंट होते हैं जिन्हें देख रूह कांप उठती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 11, 2024 12:02 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो कंटेंट ट्रेंड करते हैं जिन्हें देख हंसी भी आती है और व्यक्ति सोचने पर भी मजबूर हो जाता है। तमाम वीडियो कंटेंट फनी अंदाज में लोगों का मनोरंजन करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे कंटेंट होते हैं जिन्हें देख रूह कांप उठती है। आज की बात करें तो सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों के रौंगटे खड़े हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो सांडों के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिल रही है। तभी अचानक दोनों जानवर तेजी से सड़क की ओर बढ़ते हैं और राह चलते एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लेते हैं। सांडों के बीच हुई इस भयंकर लड़ाई की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर सांडों के बीच हुई विभत्स लड़ाई से जुड़ा वीडियो बिहार के मधुबनी जिले का बताया जा रहा है। (Animal Viral Video)

बीच सड़क पर जानवरों की लड़ाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘FirstBiharJharkhand’ के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दो सांडों को भयंकर तरीके से सड़क पर लड़ते देखा जा सकता है। इस वीडियो को लेकर चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि सांडों की लड़ाई की चपेट में एक बुजुर्ग भी आ जाते हैं और सड़क पर गिर बुरी तरह से घायल होते देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सांडों द्वारा बुरी तरह से कुचलते भी देखा जा सकता है जिसके बाद आनन-फानन में स्थानिय लोगों द्वारा उन्हें उठाया जाता है। ‘FirstBiharJharkhand’ के मुताबिक ये घटना बिहार के मधुबनी जिले में स्थित नगर थाना क्षेत्र सुभाष चौक की है।

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांडों के बीच लड़ाई के दौरान राहचालक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एक स्थानिय नागिरक के मुताबिक उन्हें गंभीर अवस्था में मौके से उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026