---Advertisement---

Animal Viral Video: पटना एयरपोर्ट बना सांप और नेवलों की जंग का मैदान, वीडियो देख लोगों की हलक में अटकी जान

Animal Viral Video: सांप और नेवले को एक- दूसरे का कट्टर दुश्मन माना जाता है. यह एक -दूसरे को जहां भी देख लेते हैं तो मार कर ही दम लेते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 11, 2024 7:30 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सांप और नेवले को एक- दूसरे का कट्टर दुश्मन माना जाता है. यह एक -दूसरे को जहां भी देख लेते हैं तो मार कर ही दम लेते हैं. जब तक इनमें से किसी एक की मौत ना हो जाए तब तक इनकी लड़ाई खत्म नहीं होती है. यही वजह है कि, इंटरनेट पर कई सारे आपको नेवले और सांप की लड़ाई के वीडियो मिल जाएंगे. आज का वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है,

लेकिन यह वीडियो थोड़ा सा अलग इसलिए हो जाता है क्योंकि, यह वीडियो एयरपोर्ट का है. जिस एयरपोर्ट से लोग आते हैं और जाते हैं वहां पर एक सांप और तीन नेवलों के बीच लड़ाई हो रही है.

पटना एयरपोर्ट पर सांप और नेवले की खतरनाक लड़ाई

यह वीडियो पटना के एयरपोर्ट के और रनवे का है. यह वीडियो इतना खतरनाक है कि, देखने वालों की सांस अटक गई है और वह सोच रहे हैं कि आखिर इस रनवे पर यह सांप और नेवले कैसे पहुंचे और इस लड़ाई में आखिर आगे क्या होने वाला है?

इस वीडियो को घर के कलेश नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक सांप और नेवले के बीच लड़ाई हो रही है नेवला सांप को घायल करने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान सांप भी अपना फन उठा कर नेवले पर हमला कर रहा है. तभी यहाँ पर दो नेवले और आ जाते हैं. और सांप पर हमला करने की कोशिश करते हैं.इस दौरान सांप भी काफी गुस्से में आ जाता है और नेवले पर हमला करने लग जाता है.

वीडियो हैरान कर रहा

यह वीडियो किसी ने काफी दूरी से रिकॉर्ड किया है लेकिन जिस तरह से यह सांप और नेवले की लड़ाई हो रही है वह किसी की भी सांस अटका सकती है.

इस वीडियो पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके हैं. वीडियो को देख लोग नेवले की तारीफ कर रहे हैं, इसके साथ ही कुछ लोग सवाल कर रहे हैं की एयरपोर्ट पर सांप और नेवले कहां से आए? इस तरह ये वीडियो काफ़ी तेजी से वायरल हो रहा है

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026