---Advertisement---

Animal Viral Video: पेट डॉगी का फैमिली मेंबर की तरह किया गया स्वागत, इस क्यूट वीडियो को देख लोग कर रहे वाहवाही

Animal Viral Video: पेट डॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें उसका स्वागत घर में एक फैमिली मेंबर की तरह किया जा रहा है। इसे लोगों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2024 4:20 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: अपने पेट के लिए मलिक का प्यार सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहता है। लोग बेजुबान जानवर की देखभाल अपने बच्चों की तरह करते हैं। यह सच है कि पालतू जानवर में ज्यादातर लोग डॉग्स रखना पसंद करते हैं। वहीं इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि पालतू जानवर अपने मालिक के लिए काफी प्रोटेक्टिव भी होते हैं। मालिक भी पेट डॉग को किसी फैमिली मेंबर से कम प्यार नहीं करते हैं और ऐसा ही एक वीडियो को देखने के बाद आपका दिल भावुक हो जाएगा। वह जिस तरह एक कुत्ते का घर में स्वागत किया गया वह किसी के भी मन को मोहने के लिए काफी है।

दिल जीत लेगा यह क्यूट वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक पेट डॉग का घर में स्वागत किया जा रहा है। रॉटविलर पपी को गोद में एक छोटी सी बच्ची ली हुई है। वहीं एक छोटा बच्चा भी उसे पकड़ कर रखा है। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने इस डॉगी को अपना दोस्त बना लिया। वही लोगों की निगाहें एक महिला पर लटक गई जो डॉगी का घर में स्वागत कुछ इस तरह कर रही है जैसे वह कोई फैमिली मेंबर हो। इस वीडियो को देख लोग दिल हारने पर मजबूर हो गए हैं।

वीडियो को मिले इतने व्यूज

वीडियो में पहले डॉगी की आरती उतारी जाती है और उसके बाद वह लड़की उसे जमीन पर रख देती है। जिसके बाद डॉगी जमीन पर अपनी मालकिन के पांव के पास चला जाता है और फिर मालकिन उसे प्यार करती है। यह वीडियो वाकई काफी क्यूट है और इस पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। B&S एक्स अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को लोगों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है और यह दिल जीतने के लिए काफी है। पेट लवर्स के बीच वीडियो खूब सुर्खियों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026