---Advertisement---

Animal Viral Video: बेचारा! जमीन पर सांप से पंगा लेकर बुरा फंसा बाज, हालत देख आ जाएगा तरस

Animal Viral Video: सांप का शिकार करना बाज को पड़ा भारी। वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 23, 2024 12:36 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: बाज पक्षियों में सबसे तेज और ताकतवर माना जाता है। इसकी नजर एक बार अगर शिकार पर पड़ जाए तो, वह उसे छोड़ता नहीं है। ये अपने से बड़े जानवरों को भी शिकार बना लेता है। यही वजह है कि, बाज को देखकर छोटे जानवर छिपकर रहने में ही भलाई समझते हैं। बाज के नाखून, चोंच और आंखें काफी तेजी होती हैं। लेकिन कभी-कभी बाज को उसकी तेजी भारी भी पड़ जाती है। आज के Animal Viral Video में आपको कुछ ऐसा ही दिखने को मिलने वाला है। दरअसल, एक बाज जमीन पर सांप का शिकार कर रहा है। उसने सांप को अपने पंजों से दबाया हुआ है, तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। क्योंकि इस वीडियो में शिकारी ही शिकार बनता हुआ दिख रहा है।

सांप से पंगा लेना बाज को पड़ा भारी

इस हैरतअंगेज वीडियो को Nature is Amazing नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बाज जमीन पर एक सांप का शिकार किए हुए है। बाज ने अपने मजबूत पंजों से सांप को जकड़ा हुआ है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि, ये सांप अब खत्म हो जाएगा लेकिन तभी ये सांप बाजी पलटते हुए इस बाज को ही जकड़ लेता है और जमीन पर गिरा देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से सांप ने बाज को जकड़ा हुआ है और उसके गले पर अपनी पकड़ बनाए हुए है ये पक्षी चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। अंत में बाज अचेत होकर जमीन पर गिर जाता है।

Animal Viral Video हैरत में डाल देगा

इस वीडियो को 23 अगस्त यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 2 लाख 69 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इंटरनेट यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर लिखता है कि, शिकार के साथ कभी खेलना नहीं चाहिए। इस तरह से ये वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो हैरत में डाल रहा है। इसके साथ ही बाज की हालत को देख आपको तरस भी आ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kanpur Viral Video

मार्च 13, 2026

Viral Video

मार्च 13, 2026

Viral Video

मार्च 13, 2026

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026

Kumbh Girl Monalisa

मार्च 13, 2026

Fatty Liver

मार्च 13, 2026