Animal Viral Video: भैंसे के सामने शेर बना चूहा, बुरी तरह से पीटा, वायरल हुआ हैरतअंगेज वीडियो

Animal Viral Video: भैंसे और शेर की लड़ाई ने लोगों को चौंका दिया है। ये वीडियो काफी फैल रहा है।

animal

animal

Animal Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। शेर शरीर और दिमाग दोनों से ही ताकतवर होते हैं। यही वजह है कि कई सारे जंगली जानवर इसे देखते ही भाग जाते हैं और इंसान तो इससे कोसो दूर रहता है. लेकिन क्या आपने कभी किसी शेर को कुत्ते की तरह पीटते हुए देखा है। हम दावे से कह सकते हैं कि, आज से पहले आपने ऐसा शायद ही सोचा हो? इस Animal Viral Video को देखने के बाद आपको यकीन करना पड़ेगा। दरअसल , एक वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक भैंसा एक शेर को बुरी तरह से मार रहा है।

शेर को भैंसे ने पीटा

इस पिटाई के वीडियो को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को harnud-anikhan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो में एक भैंस और शेर देखा जा सकता है। शेर भैंसे का शिकार करने आया था, लेकिन खुद ही शिकार हो गया। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, भैंसा इस शेर को सींग से उठा-उठाकर मार रहा है। इस दौरान शेर इस पर हमला करके बचने की कोशिश भी कर रहा है लेकिन शेर की हर कोशिश फेल हो गई है।

यूजर्स Animal Viral Video को देख भैंस की कर रहे तारीफ

इस वीडियो ने लोगों को काफी हैरत में डाला हुआ है। वीडियो को देखने के बाद सभी लोग इसमें भैंसे की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स शेर की पिटाई होने पर काफी मजाक वाली इमोजी बना रहे हैं। इसके साथ ही शेर को भैंस को काफी बहादुर बता रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो पर कई सारे लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version