---Advertisement---

Animal Viral Video: तालाब में छिपे हिप्पो ने अचानक छुड़ाए ख़ूंख़ार शेरों के छक्के, देखकर ऐसे दुम दबाकर भागे जंगल के राजा

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई विचित्र वीडियो वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है जिसने एक अकेला हिप्पो 4 ख़तरनाक शेरों को डराता दिख रहा है। वहीं यह वीडियो देखकर लोग हिप्पो के साहस की तारीफ़ कर रहे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 17, 2023 1:16 अपराह्न

Youtube
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: शेर के शिकार करने की कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वहीं आपने कई वीडियो में शेर और शेरनी को लड़ते हुए भी देखा ही होगा। मगर क्या आपने एक हिप्पो को 4 ख़ूंख़ार शेरों को डराते हुए देखा है? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मज़ेदार विडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हिप्पो 4 ख़ूंख़ार शेरों के छक्के छुड़ाते दिख रहा है। 

एक अकेले हिप्पो को देखकर दुम दबाकर भागे ख़तरनाक शेर 

यूट्यूब पर वायरल हो रहा यह वीडियो बहुत मज़ेदार है। इस Animal Viral Video में एक हिप्पो तालाब में पानी के अंदर छिपा हुआ है। वहीं तालाब के किनारे 4 भूखे और खूंखार शेर आराम फ़रमाते दिख रहे हैं। धीरे-धीरे वह हिप्पो तालाब के किनारे पहुंचता है और फिर झटके से पानी से बाहर निकल जाता है। उसके ऐसा करते ही किनारे पर बैठे शेर दुम दबाकर उससे दूर भागने लगते हैं। इसके बाद वह हिप्पो धीरे-धीरे किनारे की तरह आता है और और शेरों को डराने के लिए उनके पीछे दौड़ने का नाटक करता है। यह देखते ही शेर उस हिप्पो से घबराकर उससे और दूर भागने लगते हैं।

लोगों ने किये मज़ेदार कमेंट्स 

एक अकेले हिप्पो द्वारा 4 खूंखार शेरों को डराकर भगाने वाला यह विडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में हिप्पो के साहस को देख लोग उसकी तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने वायरल वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “कल्पना कीजिए कि 4 शेरों के आगे केवल चलकर उन्हें दौड़ाना कितना मुश्किल होगा।” दूसरे यूज़र ने लिखा “हिप्पो ने ऐसा मनोरंजन के लिए किया!” तीसरे यूज़र ने मज़ेदार कमेंट करते हुए लिखा “जंगल के राजा, तुम कहां भाग रहे हो? यहां आओ, मैं बस ‘हाय’ कहना चाहता हूं!” एक यूज़र ने लिखा “हिप्पो दिखा रहा है कि वह अपने क्षेत्र का राजा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026