Animal Viral Video: सबसे बड़ी योद्धा! तेंदुए से बच्चे को बचाने के लिए भैंस ने किया कुछ ऐसा, देख लोग कर रहे “सैल्यूट”

Animal Viral Video

Animal Viral Video

Animal Viral Video: मां को दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा कहा जाता है. इसकी वजह यह है कि, वह अपनी जान पर खेल कर अपने बच्चों को बचा लेती है. अपने बच्चों के लिए वह सब कुछ कर जाती है जो कि, एक योद्धा जंग के मैदान में करता है. इसीलिए मां को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और बड़ा योद्धा माना जाता है. एक ऐसा ही Animal Viral Video इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, इसे देखने के बाद सभी यूजर्स इस भैंस की तारीफ करते हुए सैल्यूट कर रहे हैं.

बच्चे को बचाने के लिए भैंस बनी योद्धा

https://www.youtube.com/shorts/8zuySQvINIY

दरअसल, एक भैंस ने अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी और तेंदुए को मारकर भगा दिया.इंटरनेट पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस अपने नवजात बच्चे के साथ है और उसे सुरक्षा देने की कोशिश कर रही है. तभी इस बच्चे को एक तेंदुआ देख लेता है और हमला बोल देता है. वह बहुत ही तेजी से इन दोनों की तरफ बढ़ता है और बच्चे पर हमला कर देता है. अपने बच्चे का शिकार होते देख मां सामने आ जाती है और अपने सींग से तेंदुए को उठा-उठा कर पटकती है. भैंस के गुस्से के सामने यह तेंदुआ चित हो जाता है और वहां से भाग जाता है. इसके बाद मां अपने सुरक्षित बच्चे को लेकर वहां से चली जाती है.

Animal Viral Video काफी किया जा रहा पसंद

इस वीडियो को Funny Animal World नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है. वीडियो को देखने के बाद सभी लोग इस भैंस की तारीफ कर रहे हैं और इसे असली योद्धा बता रहे हैं, जिस तरह से इस भैंस ने अपने बच्चे की जान बचाई उसने लोगों को काफी इंप्रेस कर दिया है. यही वजह है यह वीडियो पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 1600 लोगों ने लाइक किया है. वहीं कई सारे लोग इस पर कमेंट करते हुए इस भैंस की काफी तारीफ कर रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version