---Advertisement---

Animal Viral Video: सांप के बिल में घुसना नेवले को ले डूबा, जान बचाने के पड़े लाले, देखें जानलेवा फाइट

Animal Viral Video: सांप और नेवले की खतरनाक लड़ाई हुई वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 12, 2024 4:59 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: ऐसा माना जाता है कि, सांप और नेवले की जब भी लड़ाई होती है तो, उसमें अधिकतर जीत नेवले की होती है। नेवला सांप को जहां भी देखता है उसे जान से मार देता है। लेकिन आज का Animal Viral Video थोड़ा सा अलग है। क्योंकि इस वीडियो में बिल्कुल उल्टा हो गया है। इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो छाया हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि, सांप के बिल में एक नेवला घुसा हुआ है और उसे मारने की कोशिश कर रहा है। वहीं, सांप भी खुद को बचाने में लगा हुआ है। वीडियो का अंत काफी हैरत में डालने वाला है।

सांप और नेवले की खतरनाक लड़ाई

इस Animal Viral Video को kashikyatra नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सांप के बिल में नेवले और सांप की भयंकर लड़ाई हो रही है। दोनों एक-दूसरे को मारने में लगे हुए है। नेवला बड़ी ही फुर्ती के इस सांप के ऊपर बैठा हुआ है और उसे काटने की कोशिश कर रहा है।

इस दौरान ये सांप काफी बिलबिला रहा है। लेकिन फिर अचानक से सांप एक झटका देता है और नेवले को जमीन पर गिरा देता है। इस तरह वो अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है। इस खूनी संघर्ष में सांप अपनी जान को बचाने में कामयाब हो जाता है और वापस अपने बिल में पहुंच जाता है।

Animal Viral Video चौंका देगा

ये वीडियो 11 फरवरी को डाला गया था। जिस पर अब तक 34000 से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरत में हैं कि, नवेले को इस सांप ने कैसे मात दी है?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026