---Advertisement---

Animal Viral Video: ठंड में मां की तरह पिल्ले को बांहो में छिपाए बत्तख का वीडियो वायरल, नहीं हटेगी नजर

Animal Viral Video: सर्दियों में बत्तख और पिल्ले का एक बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 12, 2024 3:45 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सर्दियां अपने पूरे चर्म पर चल रही हैं। आलम ये है कि, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में काफी ठंड देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से लोग खुद को मोटे कपड़ों में छिपाने के लिए मजबूर हो चुके हैं। ऐसे में इंसान और जानवर सभी इससे परेशान दिख रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक बत्तख ने अपने पंख में छोटे से क्यूट से पिल्ले को मां की तरह समेटा हुआ है।

बत्तख और पिल्ले का खूबसूरत वीडियो वायरल

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, किस तरह से सर्दी से ये पिल्ला कांप रहा है और बत्तख के पंखों में छिपने की कोशिश कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि, बत्तख भी अपने बच्चे की तरह बांहो से लगाए हुए है। ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, ठंड से पिल्ले और बत्तख दोनों का ही बुरा हाल है। ऐसे में बत्तख ने जिस तरह से एक मां ना होते हुए भी मां का फर्ज निभाया, उसने लोगों को भावुक कर दिया है। यही वजह है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो पूरी तरह से हैरान है और उसकी नजर नहीं हट रही है।

वीडियो यूजर्स को आ रहा पसंद

इस दिल जीत लेने वाले वीडियो को natureferver नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर लोगों के काफी अच्छे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। पिल्ले की मासूमियत हर किसी का मन मोह रही है। इस वीडियो पर काफी सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026