---Advertisement---

Animal Viral Video: सफाई और कपड़ों की धुलाई करते कुत्तों का वीडियो वायरल, देख नहीं होगा यकीन

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्तों के घरेलू काम करने का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 5, 2024 2:55 अपराह्न

dog
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्तों और इंसानों का आदिकाल से साथ रहा है। जब इंसान को समझ तक नही थी, तब से इंसानों के साथ कुत्ता एक साथी की तरह रहता है। आज भी कुत्तों को लोग बहुत ही शौक से पालते हैं। देश हो या फिर विदेश इनको पालने और प्यार करने वालों की कमी नहीं है। वैसे तो आपने कुत्तों की कई तरह की वीडियो को वायरल होते हुए देखा होगा। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप इनके पक्के वाले फैन बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ कुत्तों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं। ये घर में झाड़ू लगाने से लेकर कपड़े धोते हुए नजर आ रहे हैं।

घर का काम करते कुत्तों का क्यूट वीडियो वायरल

ये कुत्ते अपने काम को इतनी ज्यादा अच्छी तरह से कर रहे हैं कि, जो भी इन्हें देख रहा वो बस देखता ही जा रहा है और सोच में पड़ गया है कि, आखिर कुत्ते घर के भी काम कर सकते हैं। इस वायरल वीडियो में आप तीन कुत्तों को देख सकते हैं। जिनमें से एक कुत्ते के हाथ में झाडू और वाइपर दिख रहा है। इस दौरान उसके सामने कुछ कूड़ा भी पड़ा हुआ है। इसके साथ ही आप देख सकते हैं कि, वहां पर गंदे कपड़ों के साथ एक कुत्ता बैठा हुआ जो कि, बाल्टी में इन्हें भरकर वॉशिंग मशीन के पास बैठे कुत्ते की तरफ बढ़ता है और वो फिर इन कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डाल देता है।

वीडियो लोगों को आ रहा खूब पसंद

ये वीडियो इतना ज्यादा क्यूट है कि, इससे नजरे हटाना मुश्किल हो गया है। david0ff_01 नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहां कई सारे लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026