Animal Viral Video: क्या हुआ जब बेखौफ होकर खूंखार बाघ के पिंजरे में घुसा लड़का, वीडियो का अंत हिला देगा

animal viral video

animal viral video

Animal Viral Video: बाघ को आपने अकसर जंगल या फिर पिंजरे में बंद देखा होगा। ये काफी खतरनाक और खूंखार माना जाता है। बाघ के मुंह में अगर शिकार आ जाए तो वो बिल्कुल भी नहीं छोड़ता है। यही वजह है कि, लोग इसे देखकर अपनी जान बचाने के लिए भाग जाते हैं। सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि अन्य जानवर भी इससे दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी सांसे थम जाएंगी और कलेजा मुंह में आ जाएगा।

बाघ से पिंजरे में भिड़ा शख्स

इस वायरल होते वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बाघ शायद किसी पिंजरेनुमा कमरे में बंद है, उसके आस-पास चिकन के टुकड़े पड़े हुए हैं। शायद ये बाघ को खिलाने के लिए दिए गए हैं। लेकिन तभी वहां पर एक लड़का आता है। जिस पर बाघ बुरी तरह से चिपक जाता है। हैरानी की बात ये है कि, इस बाघ से ये लड़का भी उतना ही टक्कर ले रहा है।

वीडियो के कुछ सेकंड तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि इस लड़ाई का आखिर अंजाम क्या होगा? लेकिन इस बीच एक दूसरा लड़का वहां आ जाता है। उसके हाथ में एक रॉड जैसा डंडा दिख रहा है। जिससे वो इस लड़के और बाघ की लड़ाई को शांत कराने की कोशिश करता है। वो इन दोनों के नजदीक जाता है और देखता है कि, सब कुछ ठीक है और उसके बाद वहां से हट जाता है। इस तरह ये वीडियो खत्म हो जाता है।

वीडियो दिल दहला देगा

दिल और दिमाग को हिला देने वाला ये वीडियो nouman.hassan1 नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 85 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, पर लोगों की काफी जबरदस्त प्रतिकिया भी आ रही है। यही वजह है कि, ये वीडियो इतना तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version