---Advertisement---

Animal Viral Video: मिल गया दुनिया का सबसे जुगाड़ बाज कुत्ता, पेड़ पर चढ़ने का अनोखा करतब हुआ वायरल

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते का अनोखा स्किल दिख रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 4, 2024 2:52 अपराह्न

dog viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्ता अपनी वफादारी और होशियारी के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि, कई क्षेत्रों में कुत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो इनकी खूबियों से सभी वाकिफ होंगे। लेकिन इस वायरल हो रही वीडियो को अगर आपने देख लिया तो अपनी आंखों पर पहले आपको शायद विश्वास ना हो लेकिन इसके बाद आप इसके खास स्किल पर जरुर फिदा हो जाएंगे।

कुत्ते का अनोखा स्किल वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक कुत्ते का बहुत ही तेजी से वीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, कुत्ते ने पेड़ पर चढ़ने का एक ऐसा देसी जुगाड़ निकाला जो कि, देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक कुत्ता अपने आगे और पीछे के पैरों के सहारे से पेड़ पर बड़ी ही तेजी से चढ़ जाता है। हैरानी की बात ये है कि, वो एक बार भी गिरता नहीं है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो पेड़ पर चढ़ने के लिए किस तरह से दूसरे पेड़ का सहारा लेता है। जिसके बाद वो ऊपर तक चढ़ भी जाता है। ये सब देखकर एक व्यक्ति वहां पर आता है तो और कुत्ते को देखकर पहले तो चौंकता है फिर उसे नीचे उतार लेता है। जिसके बाद ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाता है।

वीडियो देख हो जाएंगे फैन

इस वीडियो को love_animalsgram नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर 30 हजार से ज्यादा तक लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर कई सारे लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कुत्ते के स्किल के फैन हो गए हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026