---Advertisement---

Baghpat Viral Video: कलयुगी नारी! मामूली बात पर बागपत में लठ संग्राम, महिलाओं ने एक-दूसरे पर खूब भांजी लाठियां; देखें

Baghpat Viral Video: उत्तर प्रदेश का बागपत (Baghpat) जिला अभी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। दरअसल सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बागपत जिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 7, 2024 3:43 अपराह्न

Baghpat Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Baghpat Viral Video: उत्तर प्रदेश का बागपत (Baghpat) जिला अभी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। दरअसल सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बागपत जिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Video) में महिलाओं को एक-दूसरे पर जमकर लाठियां भांजते देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक किसी मामूली बात को लेकर महिलाओं के दो समूह में कहा-सुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बिगड़ा और बात लठ संग्राम तक आ पहुंची। इसके बाद महिलाओं ने आनन-फानन में एक-दूसरे पर लाठियों से प्रहार करना शुरू कर दिया। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो (Baghpat Viral Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Baghpat Viral Video- महिलाओं ने मचाया लठ संग्राम!

बागपत (Baghpat) के दोघट थाना क्षेत्र में स्थित पट्टी तिरोशिया कस्बे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाओं को लाठी भांजते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबित महिलाओं का दो गुट किसी मामूली बात को लेकर भिड़ गया और देखते ही देखते लाठी चल गई। इस वीडियो (Viral Video) को ‘सचिन गुप्ता’ नामक एक्स हैंडल यूजर ने जारी किया है। बागपत में महिलाओं द्वारा मचाए गए इस लठ संग्राम को लेकर अब खूब खबरें बन रही हैं।

पुलिस ने लिया Viral Video से जुड़े मामले का संज्ञान

बागपत पुलिस ने महिलाओं के लठ संग्राम से जुड़े वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। बागपत पुलिस की ओर से दी घई जानकारी के मुताबिक इस पूरे प्रकरण में थाना दोघट पर अभियोग पंजीकृत कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ नामजद (6 महिलाएं, 2 पुरुष) मुकदमे दर्ज किए हैं। वहीं मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026