---Advertisement---

Bansuri Swaraj Viral Video: Priyanka Gandhi से दो कदम आगे निकलीं दिल्ली सांसद! संसद परिसर में लेकर पहुंची ‘National Herald Ki Loot’ लिखा बैग

Bansuri Swaraj Viral Video तेजी से सुर्खियों का विषय बना है और इसको लेकर चर्चा तेज है। दरअसल, बीजेपी सांसद 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर संसद परिसर में पहुंची है। उनके इस अंदाज से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं जब प्रियंका गांधी संसद में फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंच गई थीं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 22, 2025 11:38 पूर्वाह्न

Bansuri Swaraj Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bansuri Swaraj Viral Video: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का नया अंदाज सामने आया है। दरअसल, दिल्ली सांसद ने प्रियंका गांधी से दो कदम आगे की चाल चलते हुए अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखा बैग लेकर संसद परिसर में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का प्रतीकात्मक विरोध किया है। बांसुरी स्वराज वायरल वीडियो में BJP MP को इस खास अंदाज में देखा जा सकता है। इस दौरान वो किसी से टेलिफोनिक वार्तालाप करती नजर आ रही हैं। Bansuri Swaraj Viral Video को सांकेतिक तौर पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का विरोध माना जा रहा है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ National Herald मामे में चार्जशीट दाखिल कर लिया है।

संसद में ‘National Herald Ki Loot’ लिखा बैग लेकर पहुंची सांसद Bansuri Swaraj Viral Video

एक खास वीडियो सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। बांसुरी स्वराज ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर JPC की बैठक में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंची हैं।

Watch Video

वीडियो में बीजेपी की तेज-तर्रार सांसद बांसुरी स्वराज के कंधे पर एक बैग लटका है जिस पर ‘National Herald Ki Loot’ लिखा है। दरअसल, नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर लिया है। इसके बाद बांसुरी स्वराज मुखर तौर पर गांधी परिवार को निशाने पर ले रही हैं। बांसुरी स्वराज वायरल वीडियो में उन्हें सांकेतिक विरोध करते देखा जा सकता है। इस दौरान BJP सांसद का कहना है कि “यह पहली बार है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ-मीडिया में भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी द्वारा दायर चार्जशीट कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यशैली और विचारधारा को उजागर करती है। सेवा की आड़ में वे सार्वजनिक संस्थानों को अपनी निजी संपत्ति बढ़ाने का साधन बनाते हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। कांग्रेस पार्टी और उसका शीर्ष नेतृत्व इसके लिए जवाबदेह है।” Bansuri Swaraj Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

संसद में बैग को लेकर प्रियंका गांधी ने भी बटोरी थी सुर्खियां

वो दौर हालांकि पूरी तरह से अलग था। तब इजरायल और फिलिस्तीन के बीच गतिरोध जारी था। सरेआम कत्लेआम हो रहे थे। उसी दौरान संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही का हिस्सा बनने प्रियंका गांधी पहुंची थी। उनके कंधे पर भी एक बैग लटका था जिस पर फिलिस्तीन लिखा था। प्रियंका गांधी का कहना था कि उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए ऐसा किया है। यही वजह है कि अब Bansuri Swaraj Viral Video को लेकर सुर्खियां बन रही हैं और इसे एक अलग अंदाज के रूप में पेश किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 2, 2026

Hezbollah

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

Elvish Yadav

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026