DNP India Hindi

Bareilly Viral Video: घिनौना! मदरसा संचालक ने महिला की अस्मिता को रौंदा, बहला-फुसलाकर किया यौन शोषण; अब नकेल कसेगी Police

Bareilly Viral Video

Picture Credit: गूगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bareilly Viral Video: घिनौना कृत्य की एक ऐसी बानगी बरेली से आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। बरेली वायरल वीडियो के नाम से सुर्खियां बटोर रहे प्रकरण में एक मदरसा संचालक पर महिला शिक्षिका के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मदरसा संचालक की पिटाई होते देखा जा सकता है। फिर मामले में यूपी पुलिस की एंट्री होती है और मदरसा संचालक हिरासत में लिया गया है। Bareilly Viral Video के मुताबिक मदरसा संचालक ने महिला टीचर को बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ बलात्कार जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण के बाद इलाके में रोष की स्थिति है और पीड़िता के परिजन आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मदरसा संचालक ने महिला की अस्मिता को रौंदा, देखें Bareilly Viral Video

महिला टीचर के साथ मदरसा में हुई दरिंदगी का एक मामला बरेली से सामने आया है जिसमें आरोपी ने महिला की अस्मिता को रौंद कर रख दिया।

Watch Video

यूपी ओआरजी न्यूज के एक्स हैंडल से जारी बरेली वायरल वीडियो में स्थानीय लोग मदरसा संचालक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि मदरसा संचालक ने शिक्षिका को बहला-फुसलाकर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। ये पूरी घटना मानवता को शर्मसार करती है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक जब उन्हें इस बात का पता चला, तो उनसे रहा नहीं गया। आनन-फानन में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मदरसा संचालक की जमकर पिटाई कर दी। Bareilly Viral Video में पूरे प्रकरण को आसानी से समझा व देखा जा सकता है। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में रोष है और पीड़िता के परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने लिया बरेली वायरल वीडियो का संज्ञान

इस पूरे मामले में पुलिस की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश ओआरजी न्यूज के मुताबिक यौन शोषण को अंजाम देकर फरार हुए मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने Bareilly Viral Video और तहरीर के आधार पर मुखबीर लगाए और फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के नखासा बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बरेली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषी पाए जाने के बाद कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Exit mobile version