---Advertisement---

BBL 2022-23: एडिलेड के मैदान पर Colin de Grandhomme का तूफान, जड़ दिए एक ही ओवर में 4,6,6,6, देखें video

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में आज 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। आज एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच खेला जा रहा है और आज के मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के शानदार ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 10, 2023 5:28 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में आज 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। आज एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच खेला जा रहा है और आज के मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के शानदार ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक ही ओवर में गदर मचा दिया। इस शानदार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक ही ओवर में कूट दिए 26 रन

एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने मैच के 16वें ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक हो ओवर में 26 रन जड़ दिए। मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन के ओवर में एक चौका और लगातार तीन छक्का जड़कर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने एडिलेड के मैदान पर रनों की बरसात कर दी।

Also Read: IND VS SL: VIRAT KOHLI ने मात्र 80 गेंदों में 100 रन बनाकर मचाया गदर, जड़ दिया करियर का 73वां शतक

यहां देखें वीडियो:

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने बनाए 202 रन

आज के मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवर में 202 रन बना दी। एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम की तरफ से क्रिस लिन ने शानदार पारी खेली और नाबाद 39 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। तो वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए मात्र 16 गेंदों में 32 रन बनाए।

Also Read: BBL 2022-23: ‘वाह इसे कहते हैं सुपर कैच’ BEN CUTTING ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026