---Advertisement---

UP से Canada तक पहुंची CM Yogi के ‘बंटोगे तो कटोगे’ बयान की गूंज, हिंदू सभा मंदिर के बाहर जमकर लगे नारे; देखें वीडियो

Canada Viral Video: यूपी के आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का दिया एक बयान अब अंतर्राष्ट्रीय जगत में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल कनाडा में आज हिंदू सभा मंदिर (Canada Hindu Attacked) परिसर में हिंदू समुदाय से आने वाले लोगों पर खालिस्तानियों (Khalistan) द्वारा हमला किया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2024 1:08 अपराह्न

Canada Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Canada Viral Video: यूपी के आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का दिया एक बयान अब अंतर्राष्ट्रीय जगत में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल कनाडा में आज हिंदू सभा मंदिर (Canada Hindu Attacked) परिसर में हिंदू समुदाय से आने वाले लोगों पर खालिस्तानियों (Khalistan) द्वारा हमला किया गया।

हिंदू समुदाय पर हुए इस हमले के बाद ब्रैम्पटन (Brampton) में स्थित हिंदू सभा मंदिर के बाहर लोगों ने ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे का उद्घोष किया है। इस कथन के माध्यम से हिंदू समुदाय के बीच एकता का भाव फैलाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस प्रकरण से जुड़ा वीडियो (Canada Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Canada Viral Video- हिंदू सभा मंदिर के बाहर ‘बंटोगे तो कटोगे’ की गूंज

कनाडा के ब्रैम्पटन (Brampton) में स्थित हिंदू सभा मंदिर के बाहर आज हिंदू समुदाय से आने वाले लोगों की भीड़ नजर आई। ये सभी लोग खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा किए गए हमले का विरोध करने जुटे थे। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने सीएम योगी (CM Yogi) के दिए नारे ‘बंटोगे तो कटोगे’ का उद्घोष किया। पुजारा के आवाज पर लोगों ने इस नारे को और दम से बोला जिससे इसकी गूंज दूर तलक जाए।

हिंदू सभा मंदिर (Hindu Sabha Temple Canada) में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए पुजारी ने कहा कि “यह हमला सिर्फ कनाडा में रह रहे हिंदू समाज पर नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के हिंदुओं पर है।” इसके बाद उन्होंने सभी से एक हो जाने और मिलकर एक-दूसरे का साथ देने की अपील की। सोशल मीडिया पर इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो Kreately.in नामक एक्स हैंडल से जारी किया गया है। इस वीडियो (Canada Viral Video) को अब तक लगभग 80 हजार यूजर्स देख चुके हैं।

CM Yogi Adityanath ने बांग्लादेश के संदर्भ में दिया था बयान

बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद राजधानी ढ़ाका समेत कई जिलों में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर निशाना साधा गया था। इस दौरान सैकड़ों हिंदुओं को सरेआम पीटने और प्रताड़ित करने की खबर सामने आई थी। इसी का संदर्भ देते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 अगस्त को आगरा में एक अहम बयान दिया था।

सीएम योगी (CM Yogi) ने आगरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि “बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे।” उन्होंने अपने इस बयान से हिंदुओं को एकत्रित करने की कोशिश की थी। बीतते समय के साथ सीएम योगी के इस बयान को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में खूब सुर्खियां बनीं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026