---Advertisement---

आखिर कौन से Cooking Oil का सेवन है डॉक्टर अप्रूव! Heart Attack और Blood Pressure से बचने के लिए जानिए AIIMS एक्सपर्ट की सलाह

Cooking Oil: कुकिंग के लिए आखिर बेस्ट ऑयल कौन सा है। क्या आप भी बिना सोचे समझे रिफाइन तेल, पाम तेल या मस्टर्ड ऑयल का सेवन करते हैं। अगर हां, तो AIMMS डॉक्टर इस बारे में सही जानकारी देती हुई नजर आई जो हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2025 6:05 अपराह्न

Cooking Oil
Follow Us
---Advertisement---

Cooking Oil: यह सच है कि खाने के लिए कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन सा Cooking Oil आपके लिए फायदेमंद है। किन कुकिंग ऑयल से दूर रहने में हमारी भलाई है। इस बारे में अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो इसे लेकर एम्स की डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों को खास जानकारी दी है जो आपके लिए भी मददगार साबित हो सकता है। डॉक्टर कहती है कि बहुत सारे लोगों ने यह सवाल किया कि कौन से कुकिंग ऑयल बेस्ट है तो इस बारे में बात करते हैं। आइए जानते हैं Best Cooking Oil।

सैचुरेटेड फैट्स की मौजूदगी वाले ये Cooking Oil है अनहेल्दी

एम्स एक्सपर्ट कहती हैं कि कुकिंग ऑयल में दो टाइप का फैट होता है सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड। अगर सैचुरेटेड फैट की बात करें तो ये बेड फैट हैं जो अनहेल्दी होते हैं। ये बैड फैट आपके कोलेस्ट्रॉल और हार्ट के लिए ठीक नहीं होता है और क्लॉट्स जमा कर सकता है। इसके अलावा यह सूजन की भी बजट बन सकती है। हार्ट अटैक से लेकर Blood Pressure तक के रिस्क बन सकते हैं। रिफाइंड तेल और पाम आयल Cooking Oil आपके लिए बैड साबित हो सकती क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा होती है।

कुकिंग ऑयल में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड है हेल्दी

अगर हम अनसैचुरेटेड फैटी एसिड की बात करते हैं तो इसमें मेनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जो आमतौर पर अच्छे फैटी एसिड्स होते हैं। इसमें Anti Atherogenic प्रॉपर्टी होती है जो क्लॉटिंग की प्रॉपर्टी को कम करती है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेल रिपेयर करते हैं। एम्स के डॉक्टर बताती है कि अनसैचुरेटेड फैट्स Cooking Oil के लिए आप कोल्ड प्रेस्ड मस्टर्ड ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा Vergin Olive Oil, Canola Oil और Rice Bean oil भी चॉइस है।

क्यों वर्जन ओलिव ऑयल को डॉक्टर ने कहा हेल्दी कूकिंग ऑइल

ऐसे में आप किचन में इन अनसैचुरेटेड फैट्स कुकिंग ऑयल से खाना बना सकते हैं। वह कहती हैं कि जब भी हम रिफाइनिंग प्रक्रिया करते हैं तो इससे एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफिनॉल्स क्वांटिटी कम होने लगता है। ऐसे में वर्जन ओलिव ऑयल बेस्ट साबित हो सकता है। खाने के बारे में एम्स डॉक्टर यह भी कहती है कि Heart Attack और ब्लड प्रेशर को अगर आप कंट्रोल करना चाहते हैं तो डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज को डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026