---Advertisement---

क्या Khesari Lal Yadav ने कॉपी की NeelKamal Singh के हिट गाने की टोन? ‘चाल नवाबी’ Bhojpuri Song और Pawan Singh के ‘ओढ़नी के हवा से’ में भयंकर टक्कर

Bhojpuri Song: Khesari Lal Yadav का 'चाल नवाबी' और Pawan Singh का 'ओढ़नी के हवा से' भोजपुरी सॉन्ग आज रिलीज कर दिए गए हैं। इन दोनों सॉन्ग में काफी टक्कर देखने को मिल रही है। खेसारी के गाने पर कुछ यूजर्स ने NeelKamal Singh के गाने की टोन को कॉपी करने का आरोप लगाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 26, 2025 12:58 अपराह्न

Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा में ऐसा बहुत ही कम होता है जब Trending Star Khesari Lal Yadav और Power Star Pawan Singh का भोजपुरी सॉन्ग एक ही दिन में रिलीज हो। आज वो ही दिन है। पवन सिंह का ‘ओढ़नी के हवा से’ और खेसारी लाल यादव का ‘चाल नवाबी’ सॉन्ग रिलीज हुआ है। दोनों में काफी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच खेसारी के गाने की टोन को सुनने के बाद यूजर्स इसे Neel Kamal Singh के गाने की टोन की कॉपी बता रहे हैं। बेहरहाल हम इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करते हैं। इसका फैसला आप गाना सुनकर खुद ही कर सकते हैं।

Khesari Lal Yadav और Yamini Singh के ‘चाल नवाबी’ Bhojpuri Song को यूजर ने बताया Neel Kamal Singh के गाने की कॉपी

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का ‘चाल नवाबी’ भोजपुरी सॉन्ग 26 मार्च यानी की आज ही Times Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

Video Credit: Times Music Bhojpuri

ये वीडियो सॉन्ग Godfather Bhojpuri Film का है। Yamini Singh के साथ ट्रेंडिंग स्टार खेसारी की जोड़ी काफी लाजवाब लग रही है। इस गाने को अलग-अलग खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। यामिनी पर खेसारी काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस New Bhojpuri Song पर कुछ ही देर में 40000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 1700 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा , “गाने का टोन भले ही कॉपी है लेकिन गाना बेजोड़ है”। दूसरा लिखता है, “नील कमल सिंह के ‘होई प्यार ना दोबारा हो’ का भी ऐसा ही टोन है, लेकिन दोनों काफी सुपर है।”

Pawan Singh और Ritu Singh का “ओढ़नी के हवा से” हुआ रिलीज

पवन सिंह और रितू सिंह का “ओढ़नी के हवा से” Bhojpuri Song आज ही Aashi Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

Video Credit: Bhojpuri Film Bajrangi

ये गाना Bhojpuri Film Bajrangi का है। ये एक रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग है। जिसका म्यूजिक और लिरिक्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। गाने में एक्टर का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने पर रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही 68000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। पावर स्टार और प्रियंका सिंह की आवाज लोगों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, ये Khesari Lal Yadav के आज ही रिलीज हुए गाने को सीधी टक्कर दे रहा है।

Trending Star और Power Star के भोजपुरी सॉन्ग में चल रही टक्कर

Pawan Singh के भोजपुरी सॉन्ग ‘ओढ़नी के हवा से’ को रिलीज हुए 5 घंटे हो चुके हैं। इस पर खबर लिखे जाने तक 68000 ही व्यूज हैं। वहीं, Khesari Lal Yadav के ‘चाल नवाबी’ Bhojpuri Song पर दो घंटे में ही 40 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। दोनों गानों की टाइमिंग देखें है तो पावर स्टार का गाना काफी स्लो व्यूज के साथ आगे बढ़ रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026