---Advertisement---

‘तुम्हारे अंदर दम है तो महाराष्ट्र से निकाल कर..’भाषा विवाद पर भोजपुरी सुपरस्टार Dinesh Lal Yadav का खुला चैलेंज; देखें वीडियो

Dinesh Lal Yadav: बीजेपी के पूर्व सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार Dinesh Lal Yadav महाराष्ट्र में हो रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 6, 2025 1:27 अपराह्न

Dinesh Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Dinesh Lal Yadav: बीजेपी के पूर्व सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार Dinesh Lal Yadav महाराष्ट्र में हो रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनो से मराठी भाषा को लेकर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और उनके समर्थक एक्टिव हो गए है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही है, जहां एमएनएस के कार्यकता लोगों को मराठी भाषा बोलने पर मजबूर कर रहे है, और जो लोग मराठी भाषा नहीं बोल पा रहे है, तो उनसे दुर्व्यवहार हो रहा है। इसी बीच बीजेपी के पूर्व सांसद और भोजपुर सुपरस्टार Dinesh Lal Yadav ने खुला चैलेंज देते हुए कहा कि दम है तो उन्हें महाराष्ट्र निकाल कर दिखाया जाए।

भाषा विवाद पर भोजपुर सुपरस्टार Dinesh Lal Yadav का खुला चैलेंज

महाराष्ट्र भाषा विवाद पर भाजपा नेता Dinesh Lal Yadav ‘निरहुआ’ ने कहा कि “ऐसा देश में कहीं नहीं होना चाहिए। यह देश अपनी विविध भाषाओं और संस्कृतियों के लिए प्रसिद्ध है, फिर भी यह इस विविधता के बीच एकता बनाए रखता है।

गंदी राजनीति करने वाले लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। मैं मराठी नहीं बोलता। मैं सभी को खुली चुनौती देता हूं। अगर आपमें ताकत है, तो मुझे महाराष्ट्र राज्य से हटा दें”।

दिनेश लाल यादव के बयान पर यूजर्स जमकर दे रहे है प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव ने महाराष्ट्र में हो रहे भाषा विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है, और खुला चैलेंज दिया है, दम है तो उन्हें महाराष्ट्र से कोई बाहर करके दिखाए। इसी वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि

“क्या बात है, निरहुआ तो रियल लाइफ में भी हीरो निकले”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/TheSarcasmBuddy/status/1941358407325450494

“तो भारत में विविध संस्कृति है, लेकिन आप स्थानीय भाषा का सम्मान करने से इनकार करते हैं, तो विविधता का क्या मतलब है”? वहीं बीते दिन कई साल बाद दोनों भाई यानि उद्धव ठाकर और राज ठाकरे एक साथ नजर आए। दोनों ने मंच साझा किया और साथ आने का ऐलान किया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stomach Gas Solution

मई 12, 2026

Heart Attack

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026

Viral Video

मई 11, 2026

Rain Alert 12 May 2026

मई 11, 2026