---Advertisement---

DUSU Election 2024 Viral Video: DU में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल! NSUI उम्मीदवार और प्रोफेसर के बीच जमकर हुई हाथापाई

DUSU Election 2024 Viral Video: दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौर पहले दौर की मतगणना थम गई है। इस दौरान विश्वविद्यालय कैंपस में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 27, 2024 1:19 अपराह्न

DUSU Election 2024 Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

DUSU Election 2024 Viral Video: दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौर पहले दौर की मतगणना थम गई है। इस दौरान विश्वविद्यालय कैंपस में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर DUSU Election 2024 से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस Viral Video में NSUI उम्मीदवार लोकेश चौधरी और प्रोफेसर के बीच हाथापाई होती देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर छात्रसंघ चुनाव से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद ABVP ने भी जमकर निशाना साधा है। ऐसे में आइए हम आपको DU से जुड़े वायरल वीडियो (DUSU Election 2024 Viral Video) प्रकरण के बारे में विस्तार से बताते हैं।

NSUI उम्मीदवार और प्रोफेसर के बीच हाथापाई

समाचार चैनल ‘एनडीटीवी इंडिया’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ( DUSU) चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर NSUI के संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लोकेश चौधरी और प्रभारी शिक्षक के बीच हाथापाई हो गई।

DUSU Election 2024 Viral Video में NSUI उम्मीदवार और प्रोफेसर को हाथापाई करते भी देखा जा सकता है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग दोनों के बीच चल रहे संघर्ष को कम करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं।

DUSU Election 2024 में हाथापाई होने की वजह?

DUSU Election 2024 के दौरान NSUI उम्मीदवार और प्रोफेसर के बीच हाथापाई होने की पुख्ता वजह सामने नहीं आ सकी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हाथापाई होने की वजह वोटिंग लेट से शुरू होना रहा।

दरअसल DU में पहले चरण का चुनाव सुबह 8:30 बजे से होना था, लेकिन प्रोफेसर समय पर वोटिंग शुरू नहीं करा रहे थे। इसी कारण उम्मीदवार और प्रोफेसर के बीच पहले बहस और फिर हाथापाई हो गई। DUSU Election 2024 के दौरान एनएसयूआई उम्मीदवार और प्रोफेसर के बीच हुई हाथापाई से जुड़ा वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026