---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: बहू को बेटे संग मिलकर सास ने बेरहमी से पीटा फिर लगा दी आग, क्रूरता देख कांप जाएगी रुह

Greater Noida Viral Video: सोशल मीडिया पर मां के साथ मिलकर बीवी को पीटते एक पति का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि, इसके बाद निक्की को जला दिया गया। जिसमें बहू की मौत हो गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 23, 2025 6:49 अपराह्न

Greater Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: इंसान के गिरने की कोई हद नहीं है। हर बार कोई ना कोई ऐसी घटना और वीडियो सामने आ जाती है। जिसकी वजह से इंसानियत शर्मसार हो ही जाती है। एक ऐसा ही क्रूरता से भरा वीडियो ग्रेटर नोएडा से आया है। यहां पर एक सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर पहले तो बहू को जमकर पीटा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। पति और सास की क्रूरता का अब यही वीडियो Social Media पर वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो ये मामला दहेज से जुड़ा हुआ है। ससुराल वाले बहू से 35 लाख के दहेज की मांग कर रहे थे। इसी के कारण उन्होंने घर की बहू को जलाकर मार दिया।

पति ने मां के साथ मिलकर बीवी को पीटा

इस Greater Noida Viral Video को सोशल मीडिया पर Shanu Bharty नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है।

Watch Video: विचलित कर सकता है

इसके साथ ही मामले की जानकारी कैप्शन में देते हुए लिखा है कि, ‘ग्रेटर नोएडा के थाना कासना में दहेज लोभियों ने पेट्रोल डालकर घर की बहू निक्की को जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत। आग लगने ओर मारपीट का वीडियो आया समाने…।” इस घटना का वीडियो विचलित कर सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बेटा अपनी मां के साथ मिलकर बीवी निक्की को बाल पकड़- पकड़ कर मार रहा है। इस वीडियो को मृतक निक्की की बहन ने रिकॉर्ड किया है। बताया जा रहा है कि, बहू को पीटने के बाद मां और बेटे ने आग लगा दी। जिसके बाद निक्की की इलाज के दौरान मौत हो गई। निक्की पर 21 अगस्त को ससुराल वालों का कहर टूटा था। निक्की के पति का नाम विपिन है वो बहुत शराब पीता है। निक्की दादरी के रूपबास की रहने वाली है। उसकी और उसकी बहन की शादी साल 2016 में एक ही परिवार में हुई थी। निक्की की बहन का कहना है कि, सास और विपिन अकसर निक्की को पीटते थे।

Greater Noida Viral Video विचलित कर रहा

निक्की की मौत के बाद परिजनों ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है। इस घटना का वीडियो दिल दहला देने वाला है। बहू के साथ क्रूरता करते ससुरालियों को देख लोगों की रुह कांप रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karnataka Viral Video

अप्रैल 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 21, 2026

Viral News

अप्रैल 21, 2026

Jasmine Sandlas

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Bengaluru Video

अप्रैल 21, 2026