---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: आग से बचने के लिए लड़की ने गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग से लगाई छलांग, अंजाम देख डर रहे लोग

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में एसी फटने से आग लग गई। जिसके बाद एक लड़की ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 28, 2025 2:50 अपराह्न

Greater Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर अचानक से Knowledge Park 3 चर्चा में आ गया है। यहां के गर्ल्स हॉस्टल में अचानक से AC में आग लग गई। जिसकी वजह से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान अचानक से एक लड़की जान बचाने के चक्कर में दूसरे फ्लोर से ही कूद गई। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो खौफ में है और इस लड़की की हेल्थ अपडेट लेना चाहता है। अब यही ग्रेटर नोएडा वायरल वीडियो Social Media पर काफी देखा जा रहा है।

Greater Noida के Annapurna Girls Hostel में लगी आग

इस Greater Noida Viral Video को NDTV India ने अपने एक्स अकाउंट से अपलोड किया है।

इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हॉस्टल में एसी ब्लास्ट होने से आग लगी. आग तेजी से फैल गई, कई छात्राओं ने कूद कर अपनी जान बचाई।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो लड़कियां आग से बचने के लिए नीचे उतर रही है। तभी हड़बड़ाहट में एक लड़की उतरते हुए बहुत जोर से गिर जाती है। इसके साथ ही दूसरी लड़की को सुरक्षित बचा लिया जाता है।

Greater Noida Viral Video पर पुलिस का रिएक्शन

ये घटना Annapurna Girls Hostel की बताई जा रही है। इस हॉस्टल में लगभग 160 लड़कियां रहती हैं। ये घटना 27 मार्च की शाम की बताई जा रही है। फिलहाल जान और माल की हानि की कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इस वीडियो को एक्स पर 28 मार्च को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 28000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “उस लड़की का क्या हुआ जो पहले कूदी थी।” वहीं, POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR ने भी मामले की सूचना दी है और बताया कि, किसी को नुकसान नहीं हुआ है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026