Gujarat Student Slaps Teacher: शिक्षक और छात्र का एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। लेकिन हाल ही के एक घटनाक्रम ने इसपर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक छात्र क्लास के अंदर घुसता है और कुछ सेकेंड बाद टीचर को थप्पड़ मार देता है। गौरतलब है कि इस वीडियो के बाद यूजर्स जमकर अपनी प्रक्रिया दे रहे है। न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक छात्र 12वीं की दूसरी प्रीलिम परीक्षा के लिए देर से पहुंचा था, महिला इन्विजिलेटर ने जब उससे देरी की वजह पूछी, तो छात्र भड़क गया। गौरतलब है कि छात्र को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया। चलिए आपको बताते है पूरा घटनाक्रम।
छात्र ने शिक्षक को मारा थप्पड़
जानकारी के मुताबिक गुजरात के पंचमहल जिले के एक सरकारी स्कूल में 12वीं क्लास के एक छात्र ने कथित तौर पर महिला टीचर को थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे छात्र अंदर आता है और शिक्षक से कुछ सेकेंड बहस करता है, इसके बाद वह महिला शिक्षक को थप्पड़ मार देता है। इसके बाद तुरंत 2 छात्र उठकर आते है और उस छात्र को पकड़ने की कोशिश करते है। इसका वीडियो न्यूज 24 ने अपने सोशल मीडिया प्लेटपार्फ एक्स पर शेयर किया है।
गुजरात : देर से आने पर टोका, तो छात्र ने टीचर को मारा थप्पड़
◆ छात्र 12वीं की दूसरी प्रीलिम परीक्षा के लिए देर से पहुंचा था, महिला इन्विजिलेटर ने जब उससे देरी की वजह पूछी, तो छात्र भड़क गया
◆ छात्र ने कहा था, “घर पर मुझसे कोई सवाल नहीं पूछता है, आप कौन होती हैं सवाल… pic.twitter.com/TyE1rLcam4
— News24 (@news24tvchannel) February 8, 2026
मिली जानकारी के अनुसार छात्र 12वीं की दूसरी प्रीलिम परीक्षा के लिए देर से पहुंचा था, महिला इन्विजिलेटर ने जब उससे देरी की वजह पूछी, तो छात्र भड़क गया। पुलिस के मुताबिक बाद में छात्र अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ स्कूल परिसर में लौटा और कथित तौर पर अकेले रहने वाले शिक्षक को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
छात्र की हरकत पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
गौरतलब है कि छात्र की इस हरकत पर अब यूजर्स जमकर अपनी प्रक्रिया दे रहे है। एक यूजर्स ने लिखा कि
ये सिर्फ बदतमीज़ी नहीं, शिक्षा और संस्कार दोनों पर हमला है।
टीचर का सम्मान करना सिखाना घर से शुरू होता है।— Maya Sharan (@mayasharan_) February 8, 2026
“ये सिर्फ बदतमीज़ी नहीं, शिक्षा और संस्कार दोनों पर हमला है। टीचर का सम्मान करना सिखाना घर से शुरू होता है”। एक और यूजर ने लिखा कि
school se terminate karo board exam me iska edmit card rok do 10 saal baad isko samjh aa jayega
— Arun (@soloperform_Ak) February 8, 2026
“स्कूल से निकाल दो बोर्ड परीक्षा में इसका एडमिट कार्ड रोक दो 10 साल बाद इसको समझ आ जाएगा”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि
ऐसे अपराधी मानसिकता वाले इंसान के साथ नरमी बिल्कुल भी न बरती जाये।
— The Jammu Talks – गल जम्मू दी (@JammuTalks) February 8, 2026
“ऐसे अपराधी मानसिकता वाले इंसान के साथ नरमी बिल्कुल भी न बरती जाये”।






