---Advertisement---

पत्नी के कंधों पर पति! हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रेम का अद्भुत संगम, महिला की जिंदादिली देख यूजर्स गदगद; Video

देवभूमि की धरता से प्रेम का एक अद्भुत प्रसंग सामने आया है। Haridwar Viral Video में एक पत्नी अपने पति को कंधों पर बिठाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जा रही है। प्रेम संगम के इस दृश्य को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स गदगद हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 14, 2025 12:30 अपराह्न

Haridwar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Haridwar Viral Video: पवित्र सावन मास में देवभूमि उत्तराखंड में हर-हर महादेव नारे की गूंज है। कांवड़ियों का जत्था उत्साह-उमंग के साथ कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनकर शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहा है। इसी बीच हरिद्वार से आए एक वायरल वीडियो ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। हरिद्वार वायरल वीडियो में प्रेस का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है जहां एक महिला अपने पति को कंधों पर लेकर भगवान भोलेनाथ के शरण में पहुंची है। Haridwar Viral Video में महिला की जिंदादिली साफ तौर पर देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर महिला का ये समर्पण भाव देख यूजर्स गदगद नजर आ रहे हैं। मन में श्रद्धा भाव लिए यूजर्स महिला की जिंदादिली देख सराहना कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान प्रेम का अद्भुत संगम, देखें Haridwar Viral Video

जहां एक ओर कंधे पर कांवड़ लिए शिव भक्त विभिन्न शिवालयों में पहुंच रहे हैं। वहीं एक महिला अपने पति को कंधे पर लिया भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंची है।

Watch Video

हरिद्वार वायरल वीडियो में प्रेम के अद्भुत संगम को देखा जा सकता है। एबीपी न्यूज के एक्स हैंडल से जारी वायरल वीडियो हरिद्वार के कांवड़ मेले का बताया जा रहा है। इस दौरान एक महिला अपने पति को कंधे पर उठाकर आगे बढ़ रही है। 19 सेंकेंड के इस वीडियो में महिला का समर्पण भाव देखा जा सकता है। महिला देखते ही देखते भगवान भोलेनाथ के शरण में पहुंच जाती है और दर्शन-पूजन करती है। Haridwar Viral Video में कांवड़ के जगह पर पति को कंधे पर लेकर मंदिर पहुंची महिला को देख उसकी जमकर प्रशंसा हो रही है। जहां एक ओर सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी जैसी महिलाओं के कारण सवाल उठे थे। वहीं इस वीडियो में नजर आ रही है महिला ने प्रेम का अबद्भुत संगम पेश कर सभी का मुंह बंद कर दिया है।

हरिद्वार वायरल वीडियो देख यूजर्स गदगद!

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स गदगद नजर आ रहे हैं। कम शब्दों पर असरदार बात कहते हुए लोकेश धड़ीवाल लिखते हैं कि “कभी कुछ बातों के लिए शब्द नहीं होते हैं।” ये उनकी प्रभावित मनोदशा को दर्शा रहा है।

सुर्खियों में छाए Haridwar Viral Video को देख नरेन्द्र यादव नामक यूजर लगभग भावुक नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि “ऐसी महिलाएं आज भी है।” तमाम अन्य यूजर्स भी हरिद्वार वायरल वीडियो को साझा करते हुए अपने हिस्से का पक्ष रख रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026