---Advertisement---

Hina Rabbani Viral Video: डरपोक! भारी फजीहत के बाद आतंक के सवाल पर लाइव डिबेट छोड़ भागीं पूर्व पाकिस्तानी मंत्री; वीडियो वायरल

Hina Rabbani Viral Video फिलहाल सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बना है और इसकी क्लिप तेजी से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहुंच रही है। वायरल वीडियो में हिना रब्बानी खार को आतंकवाद से जुड़े मसले पर लाइव डिबेट छोड़कर भागते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 13, 2025 6:37 अपराह्न

Hina Rabbani Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Hina Rabbani Viral Video: ग्लोबली थू-थू और फजीहत की मार झेल चुका पाकिस्तान अब इस कदर हतास हो गया है कि कहीं बोलने से भी कतरा रहा है। ऐसा एक उदाहरण लाइव डिबेट के दौरान देखने को मिला, जब पूर्व पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी खार सरेआम बहस छोड़ भाग गईं। हिना रब्बानी वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री की करतूत को देखा जा सकता है। दरअसल, पूरा प्रकरण ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन के शो Uncensored पर हुआ। शो में भारतीय पत्रकार बरखा दत्त ने हिना रब्बानी को ऐसा सुनाया कि वो लाइव डिबेट छोड़ निकल गईं। Hina Rabbani Viral Video में पूर्व मंत्री की ये कायराना हरकत देखी जा सकती है। आतंकवाद एक ऐसा मुद्दा है जिसको लेकर पाकिस्तान बेनकाब हो चुका है और कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।

फजीहत के बाद आतंक के सवाल पर लाइव डिबेट छोड़ भागीं पूर्व मंत्री, देखें Hina Rabbani Viral Video

पूरा वाकया ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन के शो Uncensored पर हुआ।

Watch Video

दरअसल, इस शो में रणवीर इलाहाबादिया और पत्रकार बरखा दत्त भी शामिल थे। बरखा दत्त ने पूर्व पाकिस्तानी मंत्री से सवाल पूछा कि क्या लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन हैं? इसका हिना ने न जवाब दिया और न इनकार किया। इसके बाद हिना रब्बानी पीएम मोदी और भारतीय सेना को लेकर अनाप-शनाप बकने लगीं। फिर बरखा दत्त ने उन्हें कायदे से लपेटा और बताया कि पीएम मोदी भारत के तीसरी बार निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं, जबकि पाकिस्तान में पीएम या तो सेना चुनती है या फिर जेल भेज देती है। इतना सुनते ही हिना रब्बानी की स्क्रीन अचानक ब्लैक हो गई यानी वो लाइव डिबेट छोड़कर भाग गईं। Hina Rabbani Viral Video में पूरे घटनाक्रम को देखा व समझा जा सकता है।

ग्लोबल स्तर पर Pakistan की हो चुकी है भारी फजीहत और थू-थू

इससे पहले ख्वाजा आसिफ ने सरेआम पाकिस्तान की ग्लोबल स्तर पर फजीहत कराई थी। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा ऑसिफ ने ऑन कैमरा ये कह दिया था कि पाकिस्तान आतंक का पनाहगार रहा है। इसके अलावा एक और साक्षात्कार के दौरान ख्वाजा आसिफ ने मदरसा के लड़कों को सेकेंड लाइन फौज बताया था जिसके बाद पाकिस्तान की भारी फजीहत हुई थी। ऐसे में जब पाकिस्तान पर पहले ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं, तो Hina Rabbani Viral Video का सुर्खियां बटोरना वाजिब है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026