---Advertisement---

Ind vs Pak ICC ODI World Cup 2023: करारी हार के बाद अपनी ही टीम की पाक पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने उधेड़ी बखिया,देखें गुस्सेल वीडियो

Ind vs Pak ICC ODI World Cup 2023:भारत ने विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से 7 विकेट से हरा दिया है। विश्व कप 2023 का 12 वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां पर भारत ने एक बार फिर से इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को बुरी ...

Read more

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 14, 2023 4:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Pak ICC ODI World Cup 2023:भारत ने विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से 7 विकेट से हरा दिया है। विश्व कप 2023 का 12 वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां पर भारत ने एक बार फिर से इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया। पाक टीम को भारतीय क्रिकेटर्स ने 42.5 ओवर में 191 रन पर ही समेट दिया। इस हार के बाद दोनों ही तरफ से रिएक्शन आना शुरु हो गए हैं।

शोएब अख्तर के रिएक्शन को देख पाकिस्तान को लग सकती है मिर्च

इन जबरदस्त प्रतिक्रियाओं के बीच पाक के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपने यूटयूब चैनल पर अपना एक भड़ास भरा वीडियो अपलोड किया , जिसमें वह अपनी ही टीम की धज्जियां उड़ाते नजर आए। उन्होंने पाकिस्तानी प्लेयर्स की परफॉर्मेंस पर कई सारे सवाल खड़े किए। उन्होंने पाक कप्तान बाबर आजम की काबिलियत पर भी सवाल खड़े किए। इसके साथ ही शोएब ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ़ भी की है। उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान ने बहुत ही बुरी बैटिंग की है। अच्छा चांस मिलने के बाद भी पाकिस्तान कुछ नहीं कर सका। पाकिस्तान सिर्फ 4 बैट्समेन के साथ खेल रहा था। ये बहुत ही बुरा डिसीजन था। पाकिस्तान की बैटर्स में कोई भी टैलेंट नहीं है। कुलदीप और जड़ेजा ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हिलने में भी नहीं दिया है। बड़े मैचों में खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार नहीं था। पाकिस्तान के बैट्समैन ने कुछ भी नहीं किया।’

पाक खिलाड़ियों की जमकर लगाई क्लास

इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, पाकिस्तानी खिलाड़ियों देश को निराश किया है। भारत साल 2011 की हिस्ट्री दोहरा सकता है। इस तरह उन्होनें अपने ही देश की जमकर बेइज्जती की है। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Leave a Comment