Indus Waters Treaty: पाकिस्तान के पास भले ही खाने को कुछ ना हो लेकिन उनके बोल हमेशा बिगड़ते हैं। एक बार फिर सिंधु जल समझौते को लेकर उनका बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने भारत को लेकर कटाक्ष किया है। इंडस वॉटर ट्रीटी को लेकर खौफ में पाकिस्तान के मंत्री इस कदर बौखला उठे कि बिना सिर पैर की उन्होंने धमकी दे दी। रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा है कि इस्लामाबाद उन हाथों को काट देगा जो सिंधु जल संधि के तहत हमारे हिस्सों पर दावा करने की कोशिश करेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।
भारत को लेकर क्या किया पाकिस्तान ने व्यंग्य
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा है कि “भारत अगर पाकिस्तान में पानी रोकने या उस पर नियंत्रण करने की कोशिश करता है तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।” धमकी भरे लहजे में कहा गया कि जो हमारे पानी पर हाथ डालेगा हम वह हाथ काट देंगे। उनके मुताबिक पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में एक नल का कंट्रोल है उनका कहना है कि वह पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं बहने देंगे और हम ऐसा दावा करने वालों के हाथ को काट देंगे।
वैश्विक स्तर पर Indus Waters Treaty को लेकर पाकिस्तान का रुख
उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर का हवाला देते हुए कहा कि यह पानी पाकिस्तान की रेखा और है। उनके मुताबिक इस संधि के तहत पाकिस्तान के अधिकार अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सुरक्षित हैं। इसके लिए पाकिस्तानी मंत्री की तरफ से यह भी कहा गया है कि वह वैश्विक स्तर पर इस मुद्दे को उठाएंगे।
क्या है विवाद की वजह
दरअसल सिंधु जल समझौते की विवाद की बात करें तो पिछले कुछ समय से लगातार इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव जारी रहा है। इसके क्रियान्वयन को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है जिसकी वजह से पाकिस्तान में फिलहाल पानी की कमी को लेकर खौफ का आलम है। उन्हें डर है कि भारत की तरफ से पाकिस्तान को पानी को लेकर झटका ना मिले।
