---Advertisement---

Iran सरकार के खिलाफ छात्रा का अनोखा प्रदर्शन, कपड़े उतारकर अंडरगारमेंट्स में कैंपस परिसर में टहलने लगी महिला, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया; देखें वीडियो

Iran University Viral Video: ईरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जहां एक महिला अर्धनग्न अवस्था में कैंपस परिसर में घूम रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 3, 2024 4:16 अपराह्न | Updated: नवम्बर 3, 2024 5:48 अपराह्न

Iran University Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Iran University Viral Video: ईरान सरकार द्वारा महिलाओं को लेकर कई प्रकार के नियम बनाए गए है। इसी बीच ईरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जहां एक लड़की अर्धनग्न अवस्था (अंडरगारमेंट्स) में कॉलेज के परिसर में टहलती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद महिलाओं के अधिकार को लेकर एक बार फिर बहस छिंड गई है।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियों को The Persian Jewess नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ईरान के विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय की एक छात्रा को पुलिस ने घेर लिया और कथित तौर पर उस पर हमला करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। इसलिए विरोध स्वरूप उसने अपने कपड़े उतार दिए और केवल अंडरवियर में चौराहे पर खड़ी हो गई (Iran University Viral Video) ।

वहीं इस वीडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को लेने के कुछ मिनट बाद, आईआरजीसी द्वारा महिलाओं को पीटा गया और जबरन गायब कर दिया गया। गौरतलब है कि यह वीडियो पूरी दुनिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है (Iran University Viral Video)।

Viral Video पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर्स ने लिखा कि

https://twitter.com/WeTheCharlie/status/1852800231672561743

“एक लड़की की बहादुरी, या क्रांति के अंगारे? हम चट्टान पर खड़े हैं”। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/harish_purohit/status/1852816674728341808

“ईरान की सभी बहादुर युवतियों को सलाम और वैश्विक नेतृत्व, बुद्धिजीवियों, जो मानवाधिकारों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों के स्वयंभू चैंपियन हैं, को हरसंभव कोसना”। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि

“जब लोगों को लगता है कि कोई उम्मीद नहीं बची है। दुनिया को आगे आकर इन लोगों को आज़ाद कराने की ज़रूरत है”।

ईरान सरकार दवारा महिलाओं पर पाबंदी

मालूम हो कि ईरान सरकार द्वारा महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है। जिसके कारण समय- समय पर महिलाएं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा है। इसमे महिलाओं का पहनावा सबसे अहम है। हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026