---Advertisement---

आतंकवाद पर Pakistan एक बार फिर हुआ बेनकाब! खुलेआम आतंकी संगठन TRF का सपोर्ट करते नजर आए पाक के Dy PM Ishaq Dar; देखें वीडियो

Ishaq Dar: उप-प्रधानमंंत्री Ishaq Dar का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह आतंकी संगठन TRF की समर्थन करते हुए नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 20, 2025 11:58 पूर्वाह्न

Ishaq Dar
Follow Us
---Advertisement---

Ishaq Dar: एक बार फिर Pakistan का आतंकी प्रेम सामने आया है। पूरी दुनिया जानती है, कि पाकिस्तान कई आतंकी संगठनों को पनाह देती रही है, जो समय-समय पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में आतंकी हमले को अंजाम दे चुके है। इसी बीच पाक के उप-प्रधानमंंत्री Ishaq Dar का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह आतंकी संगठन TRF की समर्थन करते हुए नजर आ रहे है। दरअसल आतंकी संगठन TRF को हाल ही में अमेरिका ने विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था, जिसका भारत ने स्वागत भी किया था। लेकिन पाक के उप-प्रधानमंत्री की यह पसंद नहीं आया है। जिसके बाद एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है, आखिर कब तक पाक का आतंकी प्रेम जारी रहेगा।

आतंकी संगठन TRF का सपोर्ट करते नजर आए पाक के डिप्टी पीएम Ishaq Dar

बता दें कि संसद में अपने भाषण के दौरान पाक के Dy PM Ishaq Dar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो को OsintTV नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वह कहते हुए नजर आ रहे है कि “अल्हम्दुलिल्लाह, हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य हैं। हम टीआरएफ को अवैध नहीं मानते आप इस बात के सबूत दिखाएं कि पहलगाम हमले को टीआरएफ ने अंजाम दिया है या टीआरएफ का स्वामित्व दिखाएं।

हम स्वीकार नहीं करेंगे और आपको प्रेस विज्ञप्ति से टीआरएफ को हटाना होगा। जब तक TRF खुद जिम्मेदारी नहीं लेता, हम उसे दोषी नहीं मानेंगे”। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में टीआरएफ यानि (द रेसिस्टेंस फ्रंट) ने ही जिम्मेदारी ली थी। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

इशाक डार के वीडियो के बाद यूजर्स ने Pakistan को दिखाया आईना

गौरतलब है कि Ishaq Dar का आतंकी प्रेम देखकर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर्स ने लिखा कि

“चोर की दाढ़ी में तिनका ही तिनका”। एक और यूजर ने लिखा कि

“दुनिया भर में हुए हर आतंकी हमले का तार पाकिस्तान से जुड़ा है। 9/11 से लेकर लंदन ट्यूब, मुंबई और पहलगाम आतंकी हमले तक। पाकिस्तान ने तो ओसामा के पाकिस्तान में होने का सबूत भी माँगा था। यह देश आतंकवाद का केंद्र है”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

“पोर्किस्तान को बिना किसी देरी के आतंकवादी राज्य घोषित किया जाना चाहिए”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Madan Rathore

अक्टूबर 16, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 16, 2026

Rashifal 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026