---Advertisement---

IShowSpeed Viral Video: डॉगी को छेड़ने की गलती कर गया यह यूट्यूबर, फिर हुआ ऐसा कि याद आ गया छठी का दूध

IShowSpeed Viral Video: एक डॉगी ने यूट्यूबर कर दी हालत पस्त, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देख लोग रह गए हैरान, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2024 1:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

IShowSpeed Viral Video: बेजुबान जानवर अगर भड़क जाए तो उनसे खतरनाक कोई नहीं होता है। चाहे वह फिर पेट डॉग ही क्यों ना हो। अगर आप उनसे पंगा लेंगे तो फिर आपकी सामत आनी तो बनती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे जिसमें एक कुत्ते और यूट्यूबर के बीच क्लेश हुआ और इसके बाद कुत्ते ने जो किया उसे देख आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कुत्ते ने यूट्यूबर की नानी याद दिला दी। आईए देखते हैं वायरल हो रहा वीडियो जो है फिलहाल चर्चा में जिसे देखने के बाद हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है।

कुत्ते से पंगा लेना यूट्यूबर को पड़ा भारी

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो यह साउथ कोरिया का बताया जा रहा है। यूट्यूबर IshowSpeed सड़क किनारे बैठा हुआ है तभी सामने से एक महिला हाथ में पेट डॉग को लेकर जा रही होती है। कुत्ते को देखकर यूट्यूबर अपने मुंह से आवाज निकालने लगता है और फिर वह आवाज निकालते-निकालते पेट डॉग के पास पहुंच जाता है। पेट डॉग के मुंह के नजदीक पहुंचने के बाद यूट्यूबर ने सोचा भी नहीं होगा कि उसके साथ कुछ ऐसा भी हो सकता है। डॉगी ने बहुत देर सब्र करने के बाद यूट्यूबर के मुंह पर झपट्टा मारा और उसे काट लिया।

वीडियो देख लोग ले रहे हैं यूट्यूबर के मजे

Viral Video में आप देख सकते हैं कि बाद में यूट्यूबर दर्द से कराहते हुए नजर आ रहा है क्योंकि कुत्ते ने उसके नाक को काट लिया था। वीडियो में वह चिल्लाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी यूट्यूबर चिढ़ाते हुए दिखा लेकिन दर्द में हुआ नजर आय। Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 55000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देख लोग कमेंट में कह रहे हैं कि भाई को पक्का रैविस हो जाएगा। एक यूजर ने लिखा कुत्ता सोच रहा होगा कि तुम मुझे कुत्ता कैसे कह रहे हो। एक दूसरे ने कहा जैसे को तैसा। एक ने कहा अब यह किसी डॉग के सामने नहीं भौकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026