---Advertisement---

Jaunpur Video: रीवा के बाद जौनपुर में ‘लव जिहाद’ की हिमाकत! भन्नाए वकीलों ने बीच कचहरी ‘सलमान’ को सिखाया सबक; देखें

Jaunpur Video: सोशल मीडिया पर जौनपुर से जुड़ा एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें कथित रूप से 'लव जिहाद' की बात सामने आ रही है। आरोप है कि मुस्लिम युवक सलामन बहला-फुसलाकर एक हिंदू यवती से शादी रचाने के लिए कोर्ट पहुंचा था, जहां भन्नाए वकीलों ने उसकी कुटाई कर दी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 28, 2025 2:56 अपराह्न

Jaunpur Video
Follow Us
---Advertisement---

Jaunpur Video: रीवा के बाद जौनपुर में ‘लव जिहाद’ से जुड़ा एक प्रकरण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, सलमान नामक एक मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर एक हिंदू युवती से कोर्ट में शादी रचाने जा रहा था। युवती के परिजनों का आरोप है कि सलमान लव जिहाद को अंजाम देने की हिमाकत कर रहा था। जौनपुर वीडियो नाम से सुर्खियां बटोर रहे इस प्रकरण को जानकर कचहरी में उपस्थित वकील भन्ना उठे। वकीलों ने आनन-फानन में आरोपी मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीच कचहरी सलमान की पिटाई से जुड़ा Jaunpur Video अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस पूरे प्रकरण में अब जौनपुर पुलिस की एंट्री भी हो गई है और विधिक कार्रवाई को रफ्तार दी जा रही है।

Jaunpur Video ‘लव जिहाद’ के आरोप में सलमान की पिटाई

जौनपुर में कथित रूप से लव जिहाद को अंजाम देने की हिमाकत करने वाले मुस्लिम युवक सलमान की जमकर पिटाई हुई है।

Watch Video

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय सलमान एक 24 वर्षीय दलित युवती को शादी के लिए कोर्ट लेकर पहुंचा था। इसी दौरान वकीलों ने दस्तावेज पर नाम पढ़कर स्थिति को भांप लिया और युवक की पिटाई कर दी। यूपीओआरजी के एक्स हैंडल से जौनपुर वीडियो पोस्ट किया गया है। Jaunpur Video में युवक और काले कोटधारी वकीलों के बीच बहस होती देखी जा सकती है। खबर है कि बहस के बाद कई वकील सलमान पर टूट पड़े और उसकी पिटाई कर दी। ध्यान देने योग्य बात है कि बीते कुछ ही दिन पूर्व MP के रीवा से ‘लव जिहाद’ से जुड़ा एक प्रकरण सामने आया था। रीवा में हिंदू लड़की से शादी रचाने जा रहे मुस्लिम युवक की पिटाई वकीलों द्वारा की गई थी।

पुलिस ने लिया ‘जौनपुर वीडियो’ का संज्ञान

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे जौनपुर वीडियो का संज्ञान पुलिस ने ले लिया है। जौनपुर पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि संबंधित प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस Jaunpur Video के संबंध में बारीकी से कार्रवाई को रफ्तार दे रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026