---Advertisement---

Junagadh Viral Video: नाबालिग छात्र के साथ हॉस्टल में बर्बरता देख फट जाएगा कलेजा, आक्रोशित हुए लोग तो पुलिस ने निकाली सीनियर्स की दबंगई

Junagadh Viral Video: जूनागढ़ वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से प्राइवेट हॉस्टल में सीनियर्स का आतंक देखा जा रहा है और इसे देखकर निश्चित तौर पर आपका दिल दहल उठेगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2025 1:02 अपराह्न

Junagadh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Junagadh Viral Video: गुजरात के जूनागढ़ से एक इमोशनल कर देने देने वाले वीडियो को देखकर निश्चित तौर पर आपका कलेजा कांप उठेगा। जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ सीनियर्स जिस तरह से दबंगई दिखाते हुए नजर आए वह किसी को भी आक्रोशित कर देने के लिए काफी है। जूनागढ़ वायरल वीडियो को लेकर जब सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा हुए तो एसपी जूनागढ़ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्शन लेने की बात कही है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और Junagadh Viral Video ने क्यों सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दि है जहां एक जूनियर छात्र पर हॉस्टल में सीनियर्स का आतंक देखने को मिला।

छात्र के साथ हॉस्टल में जूनागढ़ वायरल वीडियो में बर्बरता

Junagadh Viral Video की बात करें तो इसे घर के क्लेश x चैनल से शेयर करते हुए लिखा गया, “गुजरात के जूनागढ़ से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक निजी छात्रावास में छात्रों द्वारा एक नाबालिक लड़कों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। इस घटना से आक्रोश फैल गया है और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।” जूनागढ़ वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सीनियर्स उस नाबालिग छात्र पर कहर बनकर टूट रहे हैं। कभी उन्हें लात से मारते हैं तो कभी पटक कर उस पर चढ़े हुए नजर आ रहे हैं।

Junagadh Viral Video पर पुलिस ने कसी नकेल

हालांकि जूनागढ़ वायरल वीडियो में कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो मारपीट के बीच भी आ रहे हैं लेकिन सीनियर्स किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है और नाबालिक छात्रा पर खुलेआम प्रहार कर रहे हैं। Junagadh Viral Video को लेकर एसपी जूनागढ़ ने कहा, “पीड़ित के पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कानून का उल्लंघन करने वाले 5 छात्रों की पहचान नाबालिग के रूप में की गई है। किशोर अधिनियम के तहत पुलिस थाना जूनागढ़ में स्टेशन डायरी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”

Junagadh Viral Video को अलग-अलग प्लेटफार्म पर खूब शेयर किया जा रहा है और इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026