---Advertisement---

Karan Johar: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की सीक्रेट वेडिंग पर 8 साल बाद करण जौहर का चौंकाने वाला बयान, जानें क्या चीज आज तक नहीं कर पा रहे हजम?

Karan Johar: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सीक्रेट वेडिंग पर करन जौहर का एक बड़ा बयान आया है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने कपल की शादी के 8 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 16, 2025 12:59 अपराह्न

Karan Johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: बॉलीवुड और क्रिकेट का महामेल फैंस आज भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सीक्रेट वेडिंग को मानते हैं। 11 दिसंबर 2017 में उस वक्त मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया था, जब लोगों ने विराट-अनुष्का की डेस्टिनेशन मैरिज की तस्वीरें और वीडियो को देखा था। कपल का शादी से पहले 4 साल का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा , लेकिन उनकी सीक्रेट शादी आज भी बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर को चौंकाए हुए है। करन जौहर ने एक विरुष्का की मैरिज पर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।

Karan Johar ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सीक्रेट मैरिज पर दिया बड़ा बयान

करण जौहर की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वो बता रहे हैं कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की डेस्टिनेशन वेडिंग ने सभी को चौंका दिया था।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: StoryVerse_IND

किसी को भी कपल की सीक्रेट मैरिज की खबर नहीं थी। विरुष्का का ये एक सीक्रेट मिशन था। जिसका किसी को ना तो हिंट था और ना ही कोई खबर थी। इस मैरिज ने शादी का पूरा ट्रेंड ही बदला है। इसका क्रेडिट मैं इस कपल को देता हूं। करण जौहर ने बाताया कि, विरुष्का की मैरिज ने उन्हें ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों को चौंका दिया था।

करन जौहर का वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

आपको बता दें, करण जौहर मान्यवर कलेक्शन के माइक को लगाकर बैठे हुए थे। उन्होंने एक्टर पुलकित सम्राट और उनकी पत्नी कृति खरबंदा के साथ विराट और अनुष्का की वेडिंग प्लानर देविका नारायण का पॉडकास्ट किया। इसमें उन्होंने कपल की सीक्रेट मैरिज को लेकर अपने मन की बात रखी। अब इसी का क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। करन जौहर के इस वीडियो को StoryVerse_IND नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। उनकी इस वीडियो की काफी चर्चा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026