---Advertisement---

‘आप ही का मॉडल अपनाए..,’ Khan Sir की जिंदादिली देख खिलखिला उठे Tejashwi Yadav, चर्चा में रिसेप्शन पार्टी का Viral Video

Khan Sir Viral Video में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को स्टेज पर ही खिलखिलाते देखा जा सकता है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने स्टेज पर ही खान सर से ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब उन्होंने जिंदादिली से दिया और उसे सुन तेजस्वी खिलखिला कर हंस पड़े।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2025 11:41 पूर्वाह्न

Khan Sir Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Khan Sir Viral Video: शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो खान सर की जिंदादिली से ना परिचित हो। अब तो खान सर की जिंदादिली के कायल तेजस्वी यादव भी होते नजर आए हैं। दरअसल, खान सर वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खास सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को खिलखिलाते देखा जा सकता है। विवाह कब हुआ, इस सवाल का जवाब देते हुए Khan Sir ने ऐसी बात कह दी कि तेजस्वी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। Tejashwi Yadav के साथ राज्यसभा सांसद संजय यादव व अन्य लोग भी यूट्यूबर खान सर की अदा के कायल हो गए। अब Khan Sir Viral Video सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और गंभीर भाव के साथ रहने वाले तेजस्वी यादव का मुस्कुराता चेहरा देख लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गुरुजी की जिंदादिली देख खिलखिला उठे तेजस्वी यादव, देखें Khan Sir Viral Video

पटना में बीते शाम हुई ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आज देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चर्चा बटोर रही है।

Watch Video

एनडीटीवी के एक्स हैंडल से जारी खान सर वायरल वीडियो में एक ऐसा मजमा देखा जा सकता है जिसमें कई दिग्गज एक साथ फ्रेम साझा करते नजर आ रहे हैं। उनमें तेजस्वी यादव, संजय यादव समेत अन्य कुछ नामचीन हस्तिया हैं। इसी बीच स्टेज पर खान सर का विवाह की बधाई देने पहुंचे Tejashwi Yadav पूछते हैं ब्याह कब था? इसका जवाब देते हुए खान सर कहते हैं “जब भारत-पाकिस्तान के बीच कॉन्फ्लिक्ट चल रहा था तभी शादी किए। और सर मॉडल आप ही का अपनाए थे। बिल्कुल चुपचाप से करना है और बाद में बताना है। घर-परिवार के 12, 13 लोग थे बस शादी में।” खान सर की ये जिंदादिली देख तेजस्वी यादव स्टेज पर ही खिलखिलाने लगे। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा Khan Sir Viral Video अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

पटना खान सर की शादी के बाद आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में कई दिग्गजों का जमावड़ा लगा। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, कई केन्द्रीय मंत्री व स्थानीय नेता इस रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बने। पटना पहुंचे कई मेहमान भी Khan Sir Viral Video में देखे जा सकते हैं जो कि रिसेप्शन की भव्यता को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026