---Advertisement---

‘IPL बंद हुआ, पानी छोड़ा गया..,’ भरी संसद में सरेआम झूठ परोसते पाकिस्तानी रक्षा मंत्री वायरल; देखें कैसे अपनी आवाम को बना रहे मूर्ख

Khawaja Asif Viral Video: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का अपने ही आवाम को मूर्ख बनाने से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भरी संसद में झूठ परोसते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2025 4:42 अपराह्न

Khawaja Asif Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Khawaja Asif Viral Video: झूठे, मक्कारों और कंगालों का देश पाकिस्तान किस कदर अपनी जनता को बेवकूफ बनाता है। इसकी एक बानगी संसद से सामने आई है। पाकिस्तानी संसद से आया एक वायरल वीडियो सुर्खियों में है जिसमें रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपनी आवाम को सरेआम बेवकूफ बनाते नजर आ रहे हैं। ख्वाजा आसिफ वायरल वीडियो में रक्षा मंत्री को झूठ परोसते देखा जा सकता है। रक्षा मंत्री कहते हैं कि हमारे स्वदेशी तकनीक और साइबर वॉरियर्स के कारण भारत में आईपीएल बंद हुआ और फिर बाद में डैम से पानी छोड़ गया। Khawaja Asif Viral Video में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बगैर किसी ठोस सबूत के ही झूठ परोस रहे हैं। पाकिस्तानी आवाम को ऐसे बेवकूफ बनाने का उनका ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

भरी संसद में सरेआम झूठ परोसते रक्षा मंत्री, देखें Khawaja Asif Viral Video

पाकिस्तानी संसद से जुड़ा एक वायरल वीडियो आदित्य राज कौल एक्स हैंडल यूजर द्वारा जारी किया गया है।

Watch Video

ख्वाजा आसिफ वायरल वीडियो में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री सरेआम झूठ परोसते नजर आ रहे हैं। ख्वाजा आसिफ कहते हैं कि हमारे स्वदेशी तकनीक के कारण भारत में आईपीएल मुकाबले के दौरान स्टेडियम की लाइट कटी और टूर्नामेंट बंद हुआ। इसके बाद डैम से पानी भी छोड़ा गया है। सभी को पता है कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री द्वारा Khawaja Asif Viral Video में कही गई बातें बेबुनियाद हैं और तथ्य से दूर-दूर तक इसका कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, बावजूद इसके शहबाज शरीफ की कैबिनेट के वरिष्ठ साथी सरेआम पब्लिक के सामने झूठ परोस रहे हैं। उनके झूठ परोसने का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

India Pakistan Conflict के दौरान भी हुई थी ख्वाजा आसिफ की फजीहत

थोड़ा फ्लैशबैक में जाएं तो आपको वो दौर याद आएगा जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेश सिंदूर चलाया था। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर तहत-नहस किया था। इसके बाद भी एक Khawaja Asif Viral Video सुर्खियों में छाया था। वायरल वीडियो में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारतीय जेट्स को मार गिराने का दावा किया जिसके बदले सोशल मीडिया की खबरों को सबूत के रूप में दिखाया। इसके बाद ख्वाजा आसिफ की खूब फजीहत हुई थी और मामला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में छायाथा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026