---Advertisement---

कलयुगी बेटा! मामूली बात को लेकर मां पर बिगड़ गया युवक, देखते ही देखते बरसाने लगा लात-घूसे; क्रूरता से जुड़ा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए Kota Viral Video में एक क्रूर बेटे को अपनी ही मां पर चप्पल और लात-घूसों की बरसात करते देखा जा सकता है। कलयुगी बेटा इस कदर क्रूर था कि मामूली बात पर बिगड़ गया और अपनी मां को नुकसान पहुंचाने पर लग गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 24, 2025 4:57 अपराह्न

Kota Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kota Viral Video: मामूली सी बात पर भला कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि हाथ अपनी ही मां पर उठ जाए। राजस्थान के कोटा जनपद से ऐसी ही शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। कोटा वायरल वीडियो के नाम से सुर्खियां बटोर रहे प्रकरण में एक युवक को अपनी ही मां पर चप्पल और फिर लात-घूसे बरसाते देखा जा सकता है। मानवता को शर्मसार करने वाले इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। Kota Viral Video देख यूजर्स जमकर युवक की भर्त्सना कर रहे हैं। जिस परंपरा में मां को इश्वर से भी अधिक महत्व दिया जाता हो, वहां एक कलयुगी बेटे की ऐसी करतूत संपूर्ण मानवता पर कलंक के समान है। फिलहाल पुलिस इस मामले में एंट्री कर हिंसक बेटे को सबक सिखाने की तैयारी में लग गई है।

मामूली बात पर मां को पीटता कलयुगी बेटा वायरल, देखें Kota Viral Video

एनडीटीवी के एक्स हैंडल से जारी कोटा वायरल वीडियो में एक युवक अपनी ही मां को पीटते देखा जा सकता है।

Watch Video

पीड़िता महिला संतोष बाई के मुताबिक वो अपनी बेटी के साथ कोटा के अनंतपुरा में रहती हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा दीपू महावर अचानक से कमरे पर आया और दरवाजा पीटने लगा। तभी महिला ने दरवाजा खोला जिसके बाद बगैर कुछ सोचे-समझे दीपू ने अपनी मां पर चप्पलों की बरसात कर दी। इसके अलावा कलयुगी हैवान बेटा अपनी 65 वर्षीय महिला को नीचे गिरा-गिराकर लात-घूसो से पीटने लगा। इस प्रकरण से जुड़ा Kota Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो को देख यूजर्स के बीच रोष का माहौल है और वे युवक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने लिया कोटा वायरल वीडियो का संज्ञान

पीड़िता की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने कोटा वायरल वीडियो से जुड़े प्रकरण का संज्ञान लिया है। आरोपी दीपू महावर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, फिलहाल यह अपराध जमानती श्रेणी में आने के कारण उसे जल्द जमानत मिल गई। पुलिस Kota Viral Video की गंभीरता को देखते हुए बारीक जांच कर रही है। दावा किया जा रहा है जांच के आधार पर अन्य गंभीर धाराएं जुड़ सकती हैं जिससे आरोपी को सबक सिखाया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026