---Advertisement---

Madan Shah: ‘संजय यादव टिकट बेच रहा..’ टिकट नहीं मिलने पर आरजेडी नेता ने काटा बवाल, कुर्ता फाड़ जमीन पर लगे छटपटाने; देखें वीडियो

Madan Shah: बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर लगातार विवाद जारी है। महागठबंधन में अभी तक सीटों को लेकर किसी प्रकार की सहमति नहीं बनी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 19, 2025 4:12 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 19, 2025 11:23 अपराह्न

Madan Shah
Follow Us
---Advertisement---

Madan Shah: बिहार चुनाव नदजीक है। वहीं सीट बंटवारे को लेकर लगातार विवाद जारी है। महागठबंधन में अभी तक सीटों को लेकर किसी प्रकार की सहमति नहीं बनी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक आरजेडी नेता जो अपना नाम मदन शाह बता रहा है, वह लालू यादव आवास के सामने फूट-फूटकर रो रहा है, जमीन पर छटपटा रहा है। वहीं अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा उस आरजेडी नेता ने संजय यादव पर पैसे लेकर टिकट बेच रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

टिकट नहीं मिलने पर आरजेडी नेता Madan Shah ने काटा बवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Lutyens Media नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मदन शाह रो-रोकर अपना दुख बयां कर रहे है कि बाप रे बाप संजय यादव टिकट बेचा है, हमको बोला कि 2 करोड़ 70 लाख रूपये दो। हम बर्बाद हो गए है।

राजद में टिकट बंटवारे को लेकर मचा बवाल अब खुलकर सड़कों पर आ गया है। बता दें कि इससे पहले भी आरजेडी के कई नेता ऐसा आरोप लगा चुके है।

मदन शाह ने तेजस्वी यादव पर लगाया गंभीर आरोप

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मदन शाह ने कहा कि “वे सरकार नहीं बनाएंगे; तेजस्वी बहुत घमंडी हैं, लोगों से मिलते नहीं, वे टिकट बांट रहे हैं। संजय यादव ये सब कर रहे हैं। मैं यहाँ मरने आया हूँ। लालू यादव मेरे गुरु हैं। उन्होंने कहा था कि वे मुझे टिकट देंगे। उन्होंने भाजपा के एजेंट संतोष कुशवाहा को टिकट दिया।

2020 में, लालू जी ने मुझे रांची बुलाया और तेली समुदाय की जनसंख्या के बारे में एक सर्वेक्षण करवाया, और बताया कि मदन शाह मधुबन विधानसभा क्षेत्र से रणधीर सिंह को हराएँगे। तेजस्वी जी और लालू जी ने मुझे बुलाया था, उन्होंने कहा था कि वे मुझे टिकट देंगे। मैं 90 के दशक से पार्टी के लिए काम कर रहा हूँ। मैं एक गरीब आदमी हूँ, मैंने अपनी ज़मीन बेच दी”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026