---Advertisement---

Madhya Pradesh Viral Video: बेशर्मी ! एम्बुलेंस चालक ने इंसानियत की उड़ाई धज्जियां, देखें कैसे बच्चा होने पर घरवालों से धुलवाई गाड़ी?

Madhya Pradesh Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला एम्बुलेंस को धोते हुए दिख रही है। खबरों की मानें तो गाड़ी में एक महिला का बच्चा गाड़ी में हो गया था। इसी को लेकर परिजनों से गाड़ी को धुलवाया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 3, 2025 3:16 अपराह्न

Madhya Pradesh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Madhya Pradesh Viral Video: मध्य प्रदेश से एक इंसानियत को शर्मसार करता हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सरकारी अस्पताल की एम्बुलेंस चालक ने प्रेग्नेंट महिला के परिजनों से गाड़ी की धुलाई करवाई है। इस घटना का जैसे ही वीडियो सामने आया वैसे ही लोग हैरान हो गए। ये मध्य प्रदेश वायरल वीडियो मैहर जिले का बताया जा रहा है। मरीज के परिजनों से 108 Ambulance की धुलाई करवाने की इस घटना पर SMHO ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

अस्पताल में इंसानियत बहुई शर्मसार

मानवता को शर्मसार कर देने वाला ये Madhya Pradesh Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म News Art (न्यूज़ आर्ट) नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मरीज़ के परिवार से साफ कराई एम्बुलेंस..मध्य प्रदेश के सतना में मैहर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीज़ के परिवार वाले से एम्बुलेंस साफ करने का वीडियो वायरल हो रहा है।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला के हाथ में पानी की बाल्टी है और वह एम्बुलेंस धो रही है। इसके साथ ही सामने एक आदमी खड़ा है। न्यूज 18 में छपी खबर के अनुसार, अमरपाटन सिविल अस्पताल का है। यहां पर एक महिला 108 एम्बुलेंस के जरिए यहां लाई गई थी। महिला का बच्चा एम्बुलेंस में ही हो गया। जिसके बाद गाड़ी के चालक ने प्रेग्नेंट महिला के परिजनों से सफाई करवाई।

Madhya Pradesh Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

इस मध्य प्रदेश वायरल वीडियो पर अस्पताल के बड़े अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ये वीडियो दो दिन पुराना यानी की 1 मार्च का है। वीडियो पर 3500 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘बहुत ही शर्मनाक हॉस्पिटल को एक्शन लेना चाहिए’। दूसरा लिखता है, ‘गरीबों मजलूमों को आज भी सताया जा रहा है, इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं। ‘

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026