---Advertisement---

Mahoba Video: ‘आओ मेरी जान ले लो’! कर्मचारी ने मांगी छुट्टी, रेलवे अधिकारी ने दी गंदी गालियां, देखें वीडियो

Mahoba Video: रेलवे अधिकारी का कर्मचारी को गंदी-गंदी गालियां देते हुए एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो मन को विचलित कर सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 13, 2024 6:45 अपराह्न

Mahoba Video
Follow Us
---Advertisement---

Mahoba Video: एक रेलवे अधिकारी का भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए वीडियो (Video) सामने आया है। ये सरकारी अफसर अपने ही कर्माचारी को सिर्फ इसलिए गालियां दे रहा है क्योंकि उसने छट्टी मांग ली। अधिकारी के इस व्यवहार को देखकर लोग सन्न हैं। रेलवे अफसर के मुंह से इंतनी गंदी गालियां निकल रही हैं कि, वीडियो में बीप लगाना पड़ा है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) जिले का बताया जा रहा है। गाली पड़ने के बाद कर्मचारी बोल रहा है कि, आओ मेरी जान ले लो।

छुट्टी मांगने पर अधिकारी ने बरसाई गालियां

इस घटना की जानकारी और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर NBT Hindi News ने शेयर किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “रेलवे कर्मी को छुट्टी मांगने के बदले मिली गालियां रेलवे अधिकारी का कर्मचारी को गालियां देते वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, झांसी रेल मण्डल के महोबा का बताया जा रहा वीडियो.”

वीडियो की शुरुआत में कर्मचारी की आवाज सुनी जा सकती है जो कि, छुट्टी मांग रहा है। लेकिन साहब को इतना ज्यादा गुस्सा आता है कि, वह अन्य लोगों के सामने ही गंदी-गंदी गालियों की बौछार करने लगते हैं। इतना ही नहीं सरकारी अफसर हंस भी रहा है। अधिकारी को हंसाता हुआ देख कर्मचारी बोल रहा है कि, समझ ही नहीं आ रहा है कि, हंस कर गाली दे रहे हैं या फिर रियल में दे रहे हैं। जब कर्मचारी ने वीडियो बनाना शुरु किया तो कुछ लोगों ने उसे रोक दिया। जिसके बाद कर्मचारी बोलता है कि, आओ मेरी जान ले लो.. इतना ही नहीं वह मरने की भी धमकी दे रहा है। ये घटना कब की है इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Mahoba Video हैरान कर रहा है

महोबा के इस वीडियो को एक्स हैंडल पर 13 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। वीडियो पर 1 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो काफी हैरत में डाल देने वाला है। महोबा के इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026