---Advertisement---

Mainpuri Viral Video: रंगीन आदमी! दो बीवियों को छोड़ तीसरी के साथ मस्ती करता पति कैमरे में कैद, हरकत देख यूजर बोला ‘इधर अलग ही मौज..’

Mainpuri Viral Video: सोशल मीडिया पर एक एक्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां पर आदमी दो बीवियों को छोड़ तीसरी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया है। अब ये मैनपुरी वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 6, 2025 11:21 पूर्वाह्न

Mainpuri Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mainpuri Viral Video: पिछले कुछ दिनों से पत्नी पीड़ित मर्दों के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान लोग पुरुषों के अधिकारों पर आवाज बुलंद करने लगे हैं। इस बीच एक अलग ही तरह की घटना सामने आय है। एक Software engineer साहब दो बीवियों को छोड़ गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए हैं। अब ये मानपुरी वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। इस Extra Marital Affair से जुड़ा वीडियो जिसने भी देखा उसने सिर पकड़ लिया।

कैमरे में पकड़ा गया रंगीन पति

आपको बता दे,ये हैरतअंगेज Mainpuri Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर TRUE STORY नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “UP के मैनपुरी में पत्नि ने अपने ही घर में पति को उसकी गर्लफ्रेंड संग रंगे हाथ पकड़ लिया। पति महेश चंद्र पेशे से इंजीनियर हैं। पत्नि मायके गई हुई थी, पति गर्लफ्रेंड संग मस्ती कर रहा था .. अचानक पत्नि ने घर में दस्तक दी.. अब पता चला की प्रेमिका संग विवाह की तैयारी थी। पत्नि शीलू ने बताया की पहली पत्नि होते हुए पति ने उससे दूसरा विवाह किया था.. अब तीसरा करने जा रहा था। पुलिस मौक़े पर जाँच कर रही हैं।”

इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, आरोपी पति की बीवी अपने परिजनों के साथ दरवाजे पर खड़ी हुई है और बहुत ही हैरानी से उसे देख रही है। वीडियो में रंगीले पति की गर्लफ्रेंड को भी देखा जा सकता है। इस दौरान काफी हंगामा हो रहा है। रंगे हाथों पकड़े जाने पर आदमी खामोश है।

Mainpuri Viral Video हैरान कर रहा

एक साथ तीन महिलों की जिंदगी से खेलने वाले इस रंगीन पति के बारे में न्यूज 18 ने लिखा है कि, युवक ने पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी की थी। लेकिन फिर दूसरी बीवी के साथ रहना भी बंद कर दिया। इसके बाद उसने रक्षा बधंन से अपनी दूसरी बीवी को मायके छोड़ा हुआ था और वापस नहीं ला रहा था। जब ये बात पत्नी के परिजनों को अजीब लगी तो वह आरोपी पति की तलाश में ढूंढते हुए उसके किराय के घर तक पहुंच गए जहां पर उन्होंने आदमी को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मैनपुरी वायरल वीडियो को देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर लिखता है कि, ‘इधर अलग ही मौज चल रही है’। दूसरा लिखता है कि, ‘तीन लोगों की जिंदगी तबाह करने वाले को जेल में डालो’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026