---Advertisement---

Mainpuri Viral Video: संवेदनहीन! केबिन में फोन चलाते रहे डॉक्टर साहब! दूसरी ओर महिला की तड़प-तड़पकर निकली जान; वीडियो देख खौल उठेगा खून

Mainpuri Viral Video: मैनपुरी सरकारी अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, जहां डॉक्टर की लापरवाही से एक डॉक्टर की जान चली गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 29, 2025 3:54 अपराह्न

Mainpuri Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mainpuri Viral Video: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, जहां दावा किया जा रहा है कि इमरजेंसी में मौजूद एक डॉक्टर की लापरवाही से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है। दावा यह भी किया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर अपने कैबिन में आराम से फोन चला रहा है। चलिए आपको बताते है इस घटना संबंधित सभी अहम जानकारी। यह Mainpuri Viral Video सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जमकर देखा जा रहा है Mainpuri Viral Video

इस वीडियो को टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है, टीओआई के अनुसार “एक 60 वर्षीय महिला,

जिसे दिल का दौरा पड़ा, लगभग 15 मिनट तक मैनपुरी जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पड़ी रही और उसकी मृत्यु हो गई, जबकि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर “रील देखी”। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गंंभीर हालत में महिला लेटी हुई है, और डॉक्टर कथित तौर पर आराम से फोन चला रहा है, स्थिति ज्यादा गंभीर होन के बाद उठकर वहां जाता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो जाती है और महिला की मृत्यु हो जाती है। बता दें कि मृत महिला के परिवारवालों ने भी डॉक्टर और अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाया है।

Mainpuri Viral Video पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि Mainpuri Viral Video होने के बाद अब लोग भी इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/susheel_jay/status/1884513796154159195

“भारतीयों को अनुशासन की आवश्यकता है जो भय से आता है”। एक और यूजर ने लिखा कि “मेडिकल स्टाफ अपना कर्तव्य नहीं निभाना चाहता और अगर मरीज का तीमारदार कुछ कहता है तो वे उन्हें सरकार द्वारा उनके लिए बनाए गए “कानून” के बारे में बताते हैं।

मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए भी सरकार को कोई रास्ता बनाना चाहिए। इस डॉक्टर को सजा मिलनी चाहिए। शर्मनाक”। एक और यूजर ने लिखा कि

“भारतीय नौकरशाही दोषारोपण का प्रयास करेगी और डॉक्टर को बरी कर देगी” हालांकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मदन लाल ने घटना की पुष्टि की और कहा, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026