IIMT गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत से कोहराम! आधी रात कैंपस में घुसे टीचर पर आरोप लगा, अड़े प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

Meerut IIMT Viral Video: सोशल मीडिया पर मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में हुई छात्रा के मौत को लेकर आक्रोश है। इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो देखते हुए यूजर्स तल्ख प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Meerut IIMT Viral Video

Picture Credit: सोशल मीडिया

Meerut IIMT Viral Video: पश्चिमी यूपी के मेरठ में स्थित आईआईएमटी शिक्षण संस्थान में छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर उबाल है। प्रदर्शनकारी छात्र संस्थान के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत से कोहराम की स्थिति है। इसी बीच एक शिक्षण संस्थान में कार्यरत टीचर लखविंदर सिंह पर देर रात अंधेरे में कैंपस में घुसने के आरोप हैं। छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। मेरठ आईआईएमटी वायरल वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। पुलिस स्थिति नियंत्रित करने में जुटी है।

गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत से कोहराम!

मेरठ के गंगानगर में स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एमबीए कर रही छात्रा अनु गुप्ता की बीती रात दुखद मौत हो गई।

इस प्रकरण में मृतका के पिता ओमकार गोयल ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ छात्रा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। छात्र भी अनु गुप्ता की मौत को लेकर आक्रोशित हैं। इस घटना से जुड़ा मेरठ आईआईएमटी वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी छात्र संस्थान के शिक्षक लखविंदर सिंह पर कैंपस में आधी रात को घुसने व अन्य आरोप लगाते हुए गाली दे रहे हैं। नरेन्द्र प्रताप नामक एक्स हैंडल यूजर ने वायरल वीडियो पोस्ट किया है जिसमें प्रदर्शनकारी छात्रों का आक्रोश नजर आ रहा है।

पुलिस ने लिया यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले का संज्ञान!

स्थानीय पुलिस ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले का संज्ञान लिया है।

पुलिस की ओर से बयान दर्ज कर बताया गया है कि “20 मई को गंगानगर थाना के अंतर्गत आइआइएमटी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के जीने (सीढ़ियों) से गिरने के कारण मृत्यु होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। इस प्रकरण की जाँच के लिए अलग अलग टीमें गठित हुई हैं। यूनिवर्सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व अन्य तथ्यों की जाँच हो रही है। जांच के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।” ये मामला लगातार तूल पकड़ते हुए सुर्खियां बटोर रहा है।

Exit mobile version