---Advertisement---

15वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर MS Dhoni संग पुरानी फोटोज शेयर कर साक्षी ने कहीं ये बात, जश्न की झलक देख फैंस हुए उतावले

MS Dhoni: एमएस धोनी और साक्षी की वेडिंग एनिवर्सरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2024 12:14 अपराह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: 4 जुलाई 2010 निश्चित तौर पर महेंद्र सिंह धोनी के लिए वह खास दिन है। इस दिन उन्हें उनके जीवन का प्यार मिला। जी हां, आज उनकी शादी को 14 साल हो चुके हैं और इस खास दिन को वे सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। इस दिन को उन्होंने खास अंदाज में मनाया जिसकी झलक यहां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए साक्षी धोनी ने पुरानी तस्वीरें भी शेयर करती हुई नजर आई। इसके अलावा वह काफी सादगी से केक काटते हुए इस जश्न को मनाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं क्या है खास।

शादी की सालगिरह से झलक

जहां तक वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि साक्षी और धोनी अपनी शादी की सालगिरह पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका पेट डॉग भी दिखाई दे रहा है। साक्षी और धोनी साथ मिलकर केक काटते हैं और कैंडल फूंकते हैं। उसके बाद धोनी अपनी पत्नी को केक खिलाते हैं। वहीं बाद में वह अपने पेट डॉग पर भी प्यार लुटाते हुए उसे केक खिलाते हुए दिखते हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक है और इस खास दिन को बेहद सादगी से सेलिब्रेट करते हुए नजर आए।

पुराने दिनों को याद करती दिखीं साक्षी

इसके अलावा साक्षी ने पुरानी तस्वीरों के एक कोलाज को बनाते हुए कैप्शन में लिखा, “15वीं साल की शुरुआत हुई।” इन तस्वीरों में साक्षी और धोनी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरे पर खुशी देख उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही है। फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

ऐसी थी साक्षी और धोनी की लव स्टोरी

जहां तक साक्षी और धोनी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2007 में कोलकाता के ताज होटल में हुई थी जहां टीम इंडिया ठहरी हुई थी। उस दौरान साक्षी होटल मैनेजमेंट के लिए इंटर्नशिप कर रही थी। इस मुलाकात के बाद दोनों की बातचीत हुई और वे एक दूसरे को डेट करने लगे। करीब 2 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने 2010 में सात फेरे लिए। 2015 में उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026