---Advertisement---

भारी ब्लंडर! अबकी बार भरे मंच से PM Modi का ही नाम भूल गए CM Nitish Kumar, Viral Video देख RJD ने साधा निशाना

काराकाट की धरती से आया Nitish Kumar Viral Video देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बन गया है। नीतीश कुमार वायरल वीडियो में बिहार सीएम को भरे मंच से पीएम मोदी का नाम भूलते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 30, 2025 5:57 अपराह्न

Nitish Kumar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar Viral Video: चर्चित भोजपुरी स्टार पवन सिंह की चुनावी भूमि रही काराकाट से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। यहां बात काराकाट में हुई पीएम मोदी की रैली के संदर्भ में की जा रही है। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सीएम नीतीश कुमार भारी गलती कर बैठे। वायरल वीडियो में बिहार सीएम मंच पर बैठे पीएम मोदी का नाम ही भूलते देखे जा सकते हैं। यही वजह है कि काराकाट से आया Nitish Kumar Viral Video अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। नीतीश कुमार वायरल वीडियो के सुर्खियां बटोरने के बीच बिहार सीएम RJD के निशाने पर आ गए हैं। राजद के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया गया है।

भरे मंच से पीएम मोदी का नाम भूल गए मुख्यमंत्री, देखें Nitish Kumar Viral Video

काराकाट पहुंचे प्रधानमंत्री के साथ बिहार सीएम ने भी मंच साझा किया और ऐसा ब्लंडर कर दिया जिसकी चर्चा चहुंओर हो रही है।

Watch Video

समाचार चैनल न्यूज 24 के एक्स हैंडल से जारी नीतीश कुमार वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री को भरे मंच से पीएम मोदी का नाम भूलते देखा जा सकता है। संबोधन के दौरान नीतीश कुमार कहते हैं “जो श्रद्धेय माननीय प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी जी ने, सॉरी नरेन्द्र मोदी जी ने, अटल बिहारी वाजपेयी तो पहले काम किए थे। अभी आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी भी आपके लिए इतना काम कर रहे हैं। एक बार खड़ा होकर आप सब इनका अभिनंदन कीजिए। सभी खड़ा होकर इनको (पीएम मोदी) प्रणाम कीजिए। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी बात समाप्त करता हूं।” Nitish Kumar Viral Video का ये अंश अब तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया है और इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।

नीतीश कुमार वायरल वीडियो को साझा कर RJD ने जमकर साधा निशाना!

इस पूरे प्रकरण का वीडियो देखते ही देखते गांव, गली, मोहल्लों में चर्चा का विषय बन गया है। बिहार की मुख्य विपक्षी दल राजद ने भी अपने एक्स हैंडल से Nitish Kumar Viral Video साझा किया है। RJD के हैंडल से लिखा गया है कि “अस्वस्थ और अचेत मुख्यमंत्री जिन्हें मंच पर बैठे प्रधानमंत्री तक का नाम नहीं याद रह रहा है वह पूरा बिहार कैसे चला सकते हैं? बिहार के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि मुख्यमंत्री अचेत हैं और भूंजा गैंग बिहार को अपने इशारों पर नचा रहा है।” नीतीश कुमार वायरल वीडियो के साथ राजद की ये प्रतिक्रिया भी सुर्खियों का विषय बनी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026