---Advertisement---

Noida Viral Video: सनक! लहूलुहान युवक के साथ Thar चालक की बेरहमी, एक जोरदार टक्कर में सड़क से सीधा नाले में पहुंचाया; देखें

सनक का एक अद्भुत नमूना Noida Viral Video सामने आया है। वायरल वीडियो में एक थार चालक द्वारा लहूलुहान अवस्था में पड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मारते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2025 2:42 अपराह्न

Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Noida Viral Video: कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर पहले तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिर सामने वाले की कुंठित मानसिकता सवालों के घेरे में आ जाती है। नोएडा से एक ऐसा ही वायरल वीडियो सामने आया है जो सनक के एक अलग लेवल को दर्शाता है। नोएडा वायरल वीडियो को देख पहले तो किसी बॉलीवुड फिल्म या रोहित शेट्टी का स्टंट ज़हन में आता है। फिर वास्तविकता जान लहूलुहान युवक के प्रति संवेदना का भाव आ रहा है। Noida Viral Video में एक सनकी थार चालक द्वारा एक लहूलुहान को जोरदार टक्कर मारते देखा जा सकता है। Thar से लगी टक्कर इतनी जोरदार है कि युवक देखते ही देखते सड़क से सीधे नाले में जा गिरता है। इस वायरल वीडियो को देख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चर्चाओं का बाजार गर्म है और यूजर्स कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Thar चालक ने बेरहमी से युवक को मारी जोरदार टक्कर, देखें Noida Viral Video

पश्चिमी यूपी में बसे नोएडा के थाना सेक्टर 24 में सेक्टर 53 की एक घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

Watch Video

नोट– वीडियो के कुछ अंश विचलित कर सकते हैं। अत: विवेक से काम लें।

भारत समाचार के एक्स हैंडल से जारी नोएडा वायरल वीडियो में एक Thar चालक की बेरहमी साफ तौर पर देखी जा सकती है। वायरल वीडियो में थार चालक एक लहूलुहान को सरेआम टक्कर मारते देखा जा सकता है। टक्कर इतनी जोरदार है कि सड़क पर चल रहा युवक सीधे नाले में जा गिरता है। Noida Viral Video से जुड़े इस घटनाक्रम ने लोगों को सोचना पर मजबूर कर दिया। प्रथम दृष्टया ये मामला मारपीट का लगता है क्योंकि लहूलुहान पड़े युवक के हाथों में भी ईंट का टुकड़ा है। इस पूरे प्रकरण को लेकर जमकर चर्चा की जा रही है। कोई यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, तो कोई इन मनबढ़ों को सबक सिखाने की बात कर रहा है, जिनकी वजह से सड़क पर चल रहे लोगों की जिंदगी पर खतरा मंडराता है।

पुलिस ने लिया नोएडा वायरल वीडियो का संज्ञान

मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर तेज होती चर्चा को देखते हुए पुलिस ने Noida Viral Video का संज्ञान ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुट गई है। वीडियो व अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नोएडा वायरल वीडियो की जांच कर दोषी पाए जाने वाले एक-एक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026