---Advertisement---

Pappu Yadav Viral Video: ‘उनको लव लेटर पढ़ना…; Droupadi Murmu पर सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान से गरमाई सियासत; जानें पूरा मामला

Pappu Yadav Viral Video: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद से ही सियासत गरमाती हुई दिख रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 31, 2025 5:02 अपराह्न | Updated: जनवरी 31, 2025 6:01 अपराह्न

Pappu Yadav Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav Viral Video: आज से संसद में बजट सत्र की शुरूआत हो चुकी है। इसी बीच राष्ट्रति Droupadi Murmu ने दोनों सदनों के सांसदों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई पहलुओं पर अपनी बात रखी। हालांकि उनके भाषण को लेकर विपक्ष ने जमकर कटाक्ष किया है। इसी बीच सोनिया गांधी के बाद अब निर्दलीय सांसद Pappu Yadav ने राष्ट्रपति पर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद से पूरी सियासत गरमा गई। बता दें कि Pappu Yadav Viral Video लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Pappu Yadav के बयान के बाद गरमाई सियासत

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए Pappu Yadav ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी है, जिसके बाद से ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। पूर्णिया सांसद ने कहा कि “वह तो स्टंप है, केवल लव लेटर पढ़ना है उनको, आप उठा कर देखिए मैं हम इस देश की इकनॉमी से शुरू करते है, नोटबंदी से शुरू करते है, जो इनका माइलस्टोन था।

हम शुरू करते है ब्लैकमनी से, हम शुरू करते है 15 लाख रूपये से, हम शुरू करते है 2 करोड़ नौकरियां से इन लोगों को हमेशा झूठ की खेती करनी आती है, यह लोग रोजगार बढ़ाने की मांग नहीं करते है, मीडिल क्लास के बारे में भी बात नहीं करते है। गौरतलब है Pappu Yadav Viral Video पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Pappu Yadav Viral Video पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि पप्पू यादव वायरल वीडियो पर यूजर्स भी अब जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।एक यूजर ने लिखा कि

“बाल सफ़ेद हो जाते हैं कुछ लोगों के लेकिन समझदारी कोसों दूर होती हैं उनसे और ऐसे लोग पहले बोलते हैं फिर रोते हैं”। एक और यूजर ने लिखा कि

“राष्ट्रपति के बारे में ऐसी बात बोलने पर इनपर एफआईआर होनी चाहिए”। एक और यूजर ने लिखा कि

“मुझे आशा है कि भारत के राष्ट्रपति के प्रति इस अनादर को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नोट किया जाएगा और सांसद सदस्यता रद्द कर दी जाएगी”। मालूम हो कि इससे पहले सोनिया गांधी ने भी राष्ट्रपति के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026