---Advertisement---

‘उसने तीन बार ‘अल्लाहु अकबर’ कहा और गोलीबारी शुरू..’ पहलगाम हमले को लेकर चश्मदीद ने राज से हटाया पर्दा; खुलासा नींद उड़ा देगा

Rishi Bhatt Viral Video: चश्मदीद ने आतंकी हमले की आंखों देखी स्थिति बयां करते हुए कहा है कि जिपलाइन ऑपरेटर ने तीन बार 'अल्लाहु अकबर' कहा और पहलगाम में गोलीबारी शुरू हो गई। चश्मदीद ऋषि भट्ट ने इसीलिए जिपलाइन ऑपरेटर पर शक जताया है जिससे पहलगाम आतंकी हमले में नया मोड़ सामने आया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 29, 2025 11:08 पूर्वाह्न

Rishi Bhatt Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rishi Bhatt Viral Video: परत दर परत कुरेदे जा रहे हैं और नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। कहीं NIA सूत्रधार है, तो कहीं चश्मदीद हैं जो अपनी आंखों-देखी स्थिति बयां कर रहे हैं। यहां बात पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम में चश्मदीद ऋषि भट्ट के हवाले से एक नया मोड़ सामने आया है। ऋषि भट्ट वायरल वीडियो में चश्मदीद ने Pahalgam Terror Attack की आंखों-देखी स्थिति बयां करते हुए बड़े राज से पर्दा हटाया है जो लोगों को चौंका सकता है। पर्यटन ऋषि भट्ट का कहना है कि मुझे जिपलाइन ऑपरेटर पर शक है। क्योंकि उसने तीन बार ‘अल्लाहु अकबर’ कहा और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। Rishi Bhatt Viral Video में पर्यटक को ये बड़ा खुलासा करते हुए सुना जा सकता है।

Rishi Bhatt Viral Video पर्यटक का आंखों देखा खुलासा नींद उड़ा देगा!

एक सनसनीखेज वायरल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है जिसे देख लोगों को हैरानी हो रही है।

Watch Video

वीडियो में एक पर्यटक ऋषि भट्ट ने पहलगाम हमले से जुड़ी आंखों देखी स्थिति साझा की है। पर्यटक ने जिपलाइन ऑपरेटर की भूमिका पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाया है। अहमदाबाद के रहने वाले ऋषि भट्ट का कहना है कि “जब मैं जिपलाइनिंग कर रहा था, तभी गोलीबारी शुरू हो गई। मुझे करीब 20 सेकंड तक इसका एहसास नहीं हुआ। मुझे अचानक लगा कि गोलीबारी शुरू हो गई है और ज़मीन पर मौजूद लोग मारे जा रहे हैं। मैंने देखा कि 5-6 लोगों को गोली लगी है। करीब 20 सेकंड बाद मुझे एहसास हुआ कि यह एक आतंकवादी हमला था। जिपलाइन ऑपरेटर ने तीन बार ‘अल्लाहु अकबर’ कहा, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। आतंकियों ने हमारे सामने पर्यटकों को गोली मारी।” Rishi Bhatt Viral Video में पर्यटक द्वारा किया गया ये खुलासा इस पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ माना जा रहा है।

पर्यटक ने बताया कि पहलगाम में भारतीय सेना ने कैसे संभाला था मोर्चा

एक ओर जहां सेना की उपस्थिति को लेकर सवालों के अंबार लगे हैं, वहीं पर्यटक ऋषि भट्ट ने वायरल वीडियो में बड़ी बात कही है। पर्यटक ने आतंकी हमले का आंखों देखा हाल साझा करते हुए कहा कि “मैं अपनी पत्नी और बेटे को लेकर भागने लगा। हम एक गड्ढ़े में जाकर छिप गए। जब ​​8-10 मिनट के बाद गोलीबारी थोड़ी रुकी, तो हम मुख्य द्वार की ओर भागने लगे। इसके बाद भारतीय सेना के जवान हमारे सामने आए। उन्होंने सभी पर्यटकों को कवर दिया और 20-25 मिनट के भीतर पहलगाम को कवर किया। सेना द्वारा कवर दिए जाने के बाद हम सुरक्षित महसूस कर रहे थे।” Rishi Bhatt Viral Video में चश्मदीद द्वारा किया गया ये खुलासा कई उठते सवालों पर विराम लगा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026