---Advertisement---

Salman khan ही नहीं Akshara Singh के लिए भी वरदान बना Sharda Sinha का ‘कहे तो से सजना’ गाना, फैंस सुनते ही डूब जाते हैं

Sharda Sinha का गाया गाना 'कहे तो से सजना' सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म का हिट गाना है। अभी हालहि में Akshara Singh ने इस गाने को नए भोजपुरी वर्जन में गाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 5, 2024 12:07 अपराह्न | Updated: नवम्बर 5, 2024 1:25 अपराह्न

Sharda Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sharda Sinha: एक से बढ़कर एक छठ गीत (Chhath Geet) गाने वाली लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) छठ के पावन पर्व (Chhath Puja 2024) पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। शारदा सिन्हा इस समय दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उनके बेटे अंशुमन सिन्हा को फोन कर तबियत की अपडेट ली है। आपको बता दें, लोक गायिका लंबे समय से एम्स में भर्ती हैं। इस बीच शारदा सिन्हा के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं। शारदा सिन्हा का पूरा जीवन ही छठ गीतों के ईर्द-गिर्द रहा है। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी हिट गाने दिए हैं। उनके सबसे हिट बॉलीवुड गाने ‘निर्मोहिया’ , ‘तार बिजली से पतले’ ‘बाबुल’ और सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का ‘कहे तोसे सजना’ गाना है। इस फिल्म के साथ ही ‘कहे तोसे सजना’ गाना भी बहुत हिट हुआ था। ‘Kahe Toh Se Sajna’ गाने के हिट होने के सालों बाद अभी हालहि में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी आवाज में इसी गाने की तर्ज पर ‘कहे तो से सजना’ गाना लेकर आयी । इस गाने को सुनते ही लोगों को शारदा सिन्हा की याद आ गई।

शारदा सिन्हा का गाना Salman khan और Akshara Singh के लिए कैसे बना वरदान

बॉलीवुड और भोजपुरी के दो बड़े स्टार के लिए शारदा सिन्हा का ये गाना किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि सालों पहले सलमान खान की फिल्म में आए इस गाने की खूब तारीफ हुई थी और अब अक्षरा सिंह के गाने की भी खूब तारीफ हो रही। लोगों को शारदा सिन्हा की याद आ गई।

Sharda Sinha ने Salman khan और Bhagyashree की फिल्म में गाया था ‘कहे तोसे सजना’ गाना

Video Credit Rajshri

सलमान खान और भाग्य श्री की “मैंने प्यार किया” एक रोमांटिक हिट फिल्म थी। ‘कहे तोसे सजना’ गाना एक भोजपुरी क्लेवर से लिपटा हुआ बॉलीवुड गाना था। इसे शारदा सिन्हा की सुरीली आवाज ने और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया था।

Akshara Singh ने नए अंदाज में गाया “कहे तो से सजना” Bhojpuri Song

Video Credit Saregama Hum Bhojpuri

अब कहे तो से सजना गाने को अक्षरा सिंह लेकर आयी हैं। इसमें उनके साथ (Anshuman Rajput) नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। छोटू यादव के लिरिक्स हैं। शिशिर पांडे ने म्यूजिक दिया है। गाने को Saregama Hum Bhojpuri चैनल पर 28 अक्टूबर को अपलोड किया गया था।

Sharda Sinha कौन हैं?

शारदा सिन्हा की गिनती छठ सहित भोजपुरी में कई हिट गाने देने वाली एक बड़ी लोक गायिका के रुप में होती है। शारदा सिन्हा ने मैथिली, हिन्दी, भोजपुरी और बज्जिका जैसी भाषाओं में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। शारदा सिन्हा की आयु लगभग 71 साल है। खबरों की मानें तो लोक गायिका मल्टीपल मायलोमा यानी कि एक तरह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। लंबे समय से वह एम्स में भर्ती हैं। कला के क्षेत्र नें उनके विशेष योगदान के कारण ही उन्हें ‘पद्म श्री’ और ‘पद्म भूषण’ जैसे दो बड़े सम्मान मिले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026